Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:CRPF भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन दोषी, सीबीआई कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई

    19 hours ago

    2

    0

    लखनऊ की CBI कोर्ट (वेस्ट) ने CRPF कांस्टेबल भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। इन्हें तीन साल की सजा के साथ कुल 1.20 लाख रुपए के जुर्माना भरना होगा। 15 साल तक चले इस मामले में कोर्ट ने पूर्व DIG विनोद कुमार शर्मा, CRPF कर्मी सत्यवीर सिंह और तीरथ पाल चतुर्वेदी को दोषी पाया। तीनों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया था। 2009 में दर्ज हुआ था केस यह मामला CRPF में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के दौरान घूसखोरी और अनियमितताओं से जुड़ा हुआ था, जिसमें चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगे थे। CBI ने इस मामले को 23 फरवरी, 2009 को सोर्स इनपुट के आधार पर दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारियों ने भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से पैसे लिए थे। पढ़ें पूरी खबर बदायूं में फरियादी से अभद्रता करने पर कोतवाल समेत दो सस्पेंड; थाने में गाली-गलौज की, धक्के देकर बाहर निकाला बदायूं की बिसौली कोतवाली में दृष्टिहीन व्यक्ति से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। थाने से फरियादी को गाली देकर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। वीडियो में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर फरियादी को गाली देते दिखाई पड़ रहे हैं। वह हड़काते हुए अपनी कुर्सी से उठते हैं और दृष्टिहीन फरियादी को धक्के देकर बाहर कर देते हैं। वीडिया सामने आने पर एसएसपी ने कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर मुख्तार अंसारी पर हमले में बृजेश सिंह बरी, 22 साल बाद आया फैसला लखनऊ के बहुचर्चित 2004 कैंट फायरिंग मामले में बड़ा फैसला आया है। 22 साल बाद MP/MLA कोर्ट ने आरोपी बृजेश सिंह को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। यह केस उस समय सुर्खियों में आया था जब मुख्तार अंसारी और कृष्णानंद राय के काफिले आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। तब मुख्तार अंसारी ने कृष्णानंद राय, बृजेश सिंह पर हत्या का प्रयास, बलवा आदि की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। बृजेश सिंह के साथ ही त्रिभुवन सिंह, सुनील राय, आनंद राय, अजय सिंह उर्फ गुड्डू को कोर्ट ने बरी कर दिया। 13 जनवरी, 2004 में कैंट थाना क्षेत्र में सदर रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, ईंधन अधिभार बढ़ने से पड़ेगा जेब पर असर 1 अप्रैल से आपके घर का बिजली बिल फिर महंगा हो जाएगा। बिजली कंपनियों ने ईंधन अधिभार शुल्क में 2.14% की बढ़ोतरी कर दी है। इसका मतलब है कि आपका बिजली बिल प्रति 100 रुपए पर करीब तीन रुपए तक बढ़ जाएगा। बिजली कंपनियों के आदेश के अनुसार, अप्रैल के बिल में यह बढ़ोतरी लागू की गई है। इससे पहले मार्च में ईंधन अधिभार शुल्क में 2.42% की कमी की गई थी, जिससे आम उपभोक्ताओं को करीब 141 करोड़ रुपए की बचत हुई थी। अब 2.14% ईंधन अधिभार लगाकर कंपनियां लगभग 142 करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूलने की तैयारी में हैं। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने लगाते हुए कहा कि प्रदेश की बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 51,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का सरप्लस है। ऐसे में हर महीने ईंधन अधिभार शुल्क की वसूली पूरी तरह गलत और अनुचित है। उन्होंने विद्युत नियामक आयोग से मांग की है कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ईंधन अधिभार फॉर्मूले की जांच कराए। कर्ज में डूबे CSC संचालक का शव तालाब में मिला, पत्नी को दूसरी शादी करने की सलाह दी थी बलरामपुर में एक CSC संचालक का शव चित्तौड़गढ़ जलाशय में मिला। शनिवार को उसकी लाश जलाशय में उतराती हुई दिखी। वह गुरुवार को अपनी दुकान से निकला था। उसकी बाइक और सामान जलाशय के पास मिले थे। पुलिस दो दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। सूचना पर SDRF टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार युवक ने भाईयों को विदेश भेजने के लिए कर्ज लिया था। उसने एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को दूसरी शादी करने की सलाह भी दी थी। भाईयों को कर्ज चुकाने और बच्चों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। मामला गैंसड़ी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा, क्या मस्जिद सील करने का कानूनी अधिकार है इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूजा स्थल, मस्जिद के मामले पर एक बार फिर यूपी सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा है कि क्या वह बिना किसी पूर्व सूचना या संपत्ति मालिकों को सुनवाई का अवसर दिए बिना किसी पूजा स्थल और मस्जिद को सील कर सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 मार्च को सुनवाई के बाद आदेश जारी किया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने राज्य सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि वह किस कानूनी अधिकार के तहत किसी पूजा स्थल को सील कर सकती है। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, हाथ-पैर बंधे थे, लोगों ने हत्या की आशंका जताई गोरखपुर में एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली है। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक के हाथ -पैर बंधे थे। शव की पहचान महराजगंज के रहने वाले अखिलेश कुमार (24) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। लोगों से पूछताछ की। उसके बाद परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना शुक्रवार को शाहपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो गिरफ्तार: 40 हजार रुपए का दिया था लालच वाराणसी में धर्म परिवर्तन के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ RSS के जिला प्रचार प्रमुख ने FIR दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर जंसा थाने की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दोनों युवकों पर आरोप कि वे 40 हजार रुपए का लालच देकर देकर ग्रामीणों को बहलाते -फुसलाते थे। बाद में उनका धर्म परिवर्तन कराते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर हरदोई में भूसे के विवाद में 3 की मौत; बुजुर्ग को कार से टक्कर मारी, दो भाइयों से मारपीट हरदोई में दो परिवारों के खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग और दो सगे भाई शामिल हैं। भूसे को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था। कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं आरोपी के यहां जब परिजन शिकायत करने पहुचे तो मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सुरक्षा के तौर पर गांव में पीएसी बल को तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में थ्रेशर मशीन से कटकर 2 साल के बच्चे की मौत, तिरपाल पर लिटाते ही मशीन में चला गया आगरा में थ्रेशन मशीन की चपेट में आकर 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बता दें थाना फतेहपुर सीकरी के गांव नगला मानसिंह के रहने वाले आकाश अपने परिवार के साथ सरसो कुटवाने के लिए खेत पर गए थे। उन्होंने अपने 2 साल के बेटे मानव को थ्रेशर मशीन के पास तिरपाल पर लिटा दिया। इसी बीच अचानक मशीन चलने लगी। मशीन चलने से तिरपाल मशीन के क्रॉस में आ गया। इससे पूरी तिरपाल मशीन में खींचती चली गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान में ड्रोन हमलों के खतरे के बीच हिज्बुल्लाह कमांडर का हाई-रिस्क इंटरव्यू
    Next Article
    बरेली के रामगंगा में नहाते समय 3 छात्र डूबे:2 को बचाया गया, 1 लापता; जागरण की राख विसर्जन गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment