Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती में राज्य सरकार के नियम रद्द, हाईकोर्ट बोला- नियम बनाने का अधिकार सिर्फ केंद्र के पास

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब इस पद के लिए केवल केंद्र सरकार के नियम ही लागू होंगे। राज्य सरकार की बनाई गई अतिरिक्त अनुभव की शर्तों को रद्द कर दिया गया है। फैसला न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दायर विशेष अपील और अभ्यर्थियों की रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुनाया। कोर्ट ने साफ किया कि इस पद के लिए योग्यताएं पहले से ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और इसके तहत बने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 में निर्धारित हैं, जो केंद्र सरकार की तरफ बनाई गई हैं। केंद्रीय कानून इस क्षेत्र को पूरी तरह से कवर करता है, ऐसे में राज्य सरकार के नियम यदि उससे विरोधाभासी हैं, तो वे लागू नहीं किए जा सकते। हालांकि, कोर्ट ने पूर्व में की गई भर्तियों को रद्द करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने तर्क दिया कि चयनित अभ्यर्थी केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल योग्यताएं रखते हैं और कई वर्षों से सेवा में हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें हटाना उचित नहीं होगा। भविष्य में होने वाली सभी भर्तियों में केवल केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित योग्यताओं का ही पालन किया जाए। पढ़ें पूरी खबर फर्रुखाबाद में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों पर FIR, घर में घुसकर जेवर-नकदी लूटने का आरोप फर्रुखाबाद में घर में घुसकर लूटपाट और हिरासत के आरोप में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि 26 जनवरी की रात करीब 2 बजे कई पुलिसकर्मी बिना वारंट के घर में घुस गए। तलाशी के नाम पर उन्होंने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 90 हजार रुपए लूट लिए। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और चार लोगों को थाने ले गए। इनमें से एक को अगले दिन छोड़ दिया, जबकि अन्य तीन लोगों को दो दिन तक हिरासत में रखा। इसके बाद महिला ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामला कायमगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… साध्वी प्राची बोलीं- एएमयू आतंकवादियों की नर्सरी, हॉस्टल पढ़ाई के लिए नहीं, अवैध कामों के लिए बने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जाली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट मिलने के मामले पर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- एएमयू आतंकवादियों की नर्सरी है। यह वही एएमयू है, जिसने हिंदुस्तान का विभाजन किया। आज भी यहां का माहौल वैसा ही है, क्योंकि यह विश्वविद्यालय आतंकवादियों की नर्सरी पैदा कर रहा है। लड़कों के हॉस्टल अब पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अवैध हथियारों और फर्जी मार्कशीट के भंडारण केंद्र बन गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूनिवर्सिटी में चल रहे अवैध धंधों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साध्वी प्राची बुधवार को रामघाट रोड स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्मचारी नहीं थे नोएडा प्रोटेस्ट के कई 'उपद्रवी', अब पब्लिक में लगेंगे पोस्टर
    Next Article
    आजमगढ़ में बैंक के साथ धोखाधड़ी:सात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, 15 लाख रुपए से अधिक की ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment