Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फिरोजाबाद में सफारी पलटी, 10 साल का बच्चा घायल; अखिलेश यादव ने काफिला रोककर अस्पताल भिजवाया

    18 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में गुरुवार शाम लखनऊ से आगरा जा रही एक सफारी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 10 वर्षीय बालक अनंत मिश्रा घायल हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौके से गुजरते हुए अपना काफिला रुकवाया और घायल बालक को अस्पताल भिजवाने में मदद की। पढ़ें पूरी खबर अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत करने वाले को धमकी, फोन पर कहा- गाड़ी में आग लगवा देंगे जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया था। 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर किया था। इसके बाद गुरुवार को आशुतोष महाराज को जान से मारने की धमकी मिली। आशुतोष महाराज ने प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों को एप्लिकेशन भेजकर धमकी देने, वाहन में आग लगवा देने, कोर्ट में पेश होने वाले नाबालिगों को मरवा देने की धमकी देने की शिकायत की है। उनका कहना है कि फोन कर धमकी दी गई। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल पर भी धमकाया गया। पढ़ें पूरी खबर.… फर्रुखाबाद में कर्बला में तोड़फोड़ और आगजनी: अराजक तत्वों ने दो कब्रें तोड़ीं, ताजिया-अलम में लगाई आग फर्रुखाबाद में शिया समुदाय की कर्बला में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। बुधवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने दरगाह परिसर में रखे ताजियों में आग लगा दी और हफीज व हाजी नामक दो कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह दरगाह की इंतजामिया को आग लगने की जानकारी मिली। इंतजामिया ने जब ताला खोला तो देखा कि देर रात लगाई गई आग से ताजिए पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। अंदर रखे अलम और अन्य धार्मिक सामग्री भी आग की चपेट में आ गई। पास की पुरानी इमारत में रखा सामान भी प्रभावित हुआ। सुबह धुआं और जले हुए अवशेष दिखाई देने पर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का है।पढ़ें पूरी खबर… आगरा में चलती स्कूटी पर व्यापारी पर हमला, 30 सेकेंड में 15 रॉड मारे; लहूलुहान होकर सड़क पर गिरा आगरा में एक युवक ने स्कूटी से जा रहे व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। युवक ने पहले रॉड से मारकर गिराया, फिर 30 सेकेंड में 15 रॉड मारे। इससे व्यापारी खून से लथपथ हो गया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद है। व्यापारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। यह मामला एकता थाना के मारुति सिटी मार्ग का है। पढ़िए पूरी खबर… अंबेडकरनगर के मालीपुर में 9 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नदी तट से निकाला गया शव अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर बरौली गांव में 9 वर्षीय छात्र अंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और नायब तहसीलदार अमरनाथ की मौजूदगी में की गई। मालीपुर पुलिस ने हमजापुर स्थित मंजूषा नदी तट पर दफन शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता अंधे हैं। पूरी खबर पढ़ें अलीगढ़ के अतरौली में दिनदहाड़े फायरिंग, शादी का सामान लेने जा रहीं तीन बहनों पर हमला, एक घायल कोतवाली क्षेत्र के नरौना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने शादी का सामान लेने जा रहीं तीन युवतियों पर तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती छर्रे लगने से घायल हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में अरेस्ट, देवला-सड़कड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान फायरिंग सहारनपुर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में देवला से सड़कड़ी खुमार जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर…. श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, चोरी के मामले में तलाश थी श्रावस्ती में बुधवार रात करीब 1 बजे पुलिस और 3 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश प्रकाश को गोली लग गई। उसके दो साथियों राजू और रामचंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों पर पहले हुई चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें आगरा में 24 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिफ्तार, उड़ीसा से अलीगढ़ ले जा रहे थे आगरा पुलिस और ANTF टीम में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों उड़ीसा से आगरा होते हुए अलीगढ़ गांजा ले जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक गांजा लेकर जा रहे हैं। इसके बाद ट्रांस यमुना और ANTF टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 2 युवक 24 किलो गांजा के साथ पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में विधायक फहीम और फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द, स्वतंत्र देव ने कहा था- बीवी की कसम खाओ मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बिलारी सीट से सपा विधायक मोहम्मद फहीम और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने विधायक और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट के खिलाफ आई शिकायतों पर सुनवाई के बाद यह डिसीजन दिया। फहीम वही विधायक हैं, जिन्होंने जल जीवन मिशन पर सवाल उठाए थे। इसके बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सदन में उनसे बीवी की कसम खाने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर… बागपत में पिता ने चाकू के बल पर नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। बेटी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। दरअसल, बुधवार रात बेटी ने दिल्ली में रहने वाले अपने चाचा को फोन पर घटना के बारे में बताया था। इस पर चाचा गुरुवार सुबह गांव पहुंचे। भतीजी से पूरी बात जानने के बाद चांदीनगर थाने में अपने भाई के खिलाफ शिकायत दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    एअर इंडिया प्लेन क्रैश, मृतकों के परिवार के सामने शर्त:एयरलाइन बोली- ₹25 लाख लेकर सेटलमेंट करो; ब्रिटिश अखबार का दावा- केस छोड़ने का ऑफर दिया
    Next Article
    पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:आगरा में पंखे से लटकाई लाश, दो दिन तक रोने का ड्रामा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment