Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:आगरा में पंखे से लटकाई लाश, दो दिन तक रोने का ड्रामा किया

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। फिर सुबह 4 बजे घरवालों को फोन कर पति के सुसाइड करने की बात बताई। घरवाले जब पहुंचे, तो पत्नी शव से लिपटकर रोने का नाटक करती रही। इसके बाद पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन, 2 दिन बाद शक होने पर घरवालों ने जब पत्नी से पूछताछ की, तो उसने पति की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात एकता क्षेत्र की 10 फरवरी की है। अब पढ़िए पूरा मामला लोधई गांव में सुरेश चंद्र का बेटा लवकेश (25) पत्नी गौरी (23) के साथ रहता था। सुरेश चंद्र और लवकेश आगरा में बिजली का काम करते थे। लवकेश रात को गांव लौट आता था, जबकि पिता सुरेश चंद्र आगरा की रुकते थे। 10 फरवरी की सुबह 4 बजे गौरी ने ससुर सुरेश को फोन किया कि लवकेश ने फंदे से लटककर जान दे दी है। सूचना मिलने पर सुरेश तुरंत गांव पहुंचे। देखा, बेटे का शव कमरे में लगे पंखे के फंदे से लटका है। उस समय सभी लोगों ने सुसाइड मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता बोले- मैं ड्यूटी पर था, तभी बेटे की मौत की खबर मिली पिता सुरेश ने बताया- मैं आगरा में ड्यूटी पर था। सूचना मिलते ही मैं घर पहुंचा तो देखा कि बेटे का शव पंखे से साड़ी के फंदे से लटका था। उस समय हमें घटना आत्महत्या जैसी लगी। फिर 10 फरवरी को ही हमने गांव के श्मशान घाट पर बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। 11 फरवरी को शांति हवन कराया गया। मुझे शक हुआ तो बहू से पूछताछ की सुरेश ने बताया- लवकेश के शव के पैर जमीन से टच हो रहे थे। इसके अलावा ऐसी कोई वजह नहीं थी कि वो सुसाइड करे। ऐसे में मुझे शक हो रहा था। मेरे छोटे बहनोई संजय चौहान ने बहू गौरी से पूछताछ की। पहले तो वह टाल-मटोल करती रही। फिर जब बहनोई ने कड़ाई से पूछा, तो वह घबराने लगी। इसके बाद उसने रोते हुए स्वीकार किया कि उसके और चचेरे देवर सुंदर बीच अवैध संबंध थे। इसी वजह से बहू का बेटे से झगड़ा होता रहता था। तकिए से मुंह दबाकर मार डाला बहू ने बताया कि 9 फरवरी की रात जब लवकुश सो रहे थे, तब मैंने फोन करके सुंदर को घर बुलाया। इसके बाद हम दोनों ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर लवकुश की हत्या कर दी। फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में साड़ी का फंदा लगाकर शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद सुंदर अपने घर चला गया। सुबह 4 बजे मैंने पति के सुसाइड का शोर मचाया। इसके बाद रोने का नाटक करती रही। पिता सुरेश ने बताया- जब हमें इस घटना की सच्चाई पता चली, तो हमने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। मेरी शिकायत पर बहू और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया- पत्नी गौरी और प्रेमी सुंदर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से प्यार, बॉयफ्रेंड निकला टाइल्स वाला, गोरखपुर में महंगी बाइकों के साथ फोटो देख इंप्रेस हुई गोरखपुर में नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फिरोजाबाद में सफारी पलटी, 10 साल का बच्चा घायल; अखिलेश यादव ने काफिला रोककर अस्पताल भिजवाया
    Next Article
    अखिलेश बोले- यूपी में हथेली गर्म, पुलिस नरम:आगरा में कहा- सीएम इतने पढ़े-लिखे, न जाने क्या-क्या बोलते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment