Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद शहर कोतवाल को 7 दिन की जेल, NBW जारी; कोर्ट ऑर्डर ना मानने पर कार्रवाई

    7 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी फंस गए हैं। शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 7 दिन की जेल की सजा सुनाई। साथ ही गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया। कोर्ट ने एसपी को आदेश दिया है कि अगले 24 घंटे में कोतवाल को पेश करें। दरअसल, कोतवाल को सात अलग-अलग मामलों में वारंट तामील कराने के आदेश मिले थे, लेकिन उन्होंने न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया और न ही कोर्ट को कोई रिपोर्ट भेजी। इसके बाद कोर्ट ने यह कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में चौकी के सामने युवक को गिरा-गिराकर पीटा, VIDEO लखनऊ में पुलिस चौकी के सामने एक युवक को सड़क पर तीन लोगों ने गिरा-गिराकर पीटा। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीड़ित अपने दोस्त के साथ चौकी के बगल की दुकान पर चाय पी रहा था। आरोप है कि तीनों ने उसकी चेन छीन ली। विरोध करने पर ईंट से उसके चेहरे पर हमला किया। दोस्त भागकर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। मामला पॉलिटेक्निक चौराहा पुलिस चौकी का है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-संभल में ओले गिरे, काशी समेत 5 जिलों में बारिश:जालौन में बर्बाद फसल को देख किसान ने सिर पकड़ा, बोला- अब क्या खाएंगे
    Next Article
    अलीगढ़ में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लापरवाही:उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment