Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में दो गुटों में मारपीट, काउंटिंग रुकी; FIR दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार रात बार एसोसिएशन के चुनावी काउंटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ। चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना के बाद चुनाव के नतीजे रोक दिए गए हैं और अन्य पदों की काउंटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। कोर्ट में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। आज एल्डर्स कमिटी की बैठक के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर इस मामले में हत्या की कोशिश और लूट जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में 2 ट्रकों में आमने-सामने टक्कर: 2 की मौत, ISBT के पास हादसा; हाईवे पर लगा जाम आगरा में गुरुवार तड़के ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार तड़के हुआ। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रात में एटा नंबर का ट्रक हाईवे पर खराब हो गया था। लेकिन बिना रिफ्लेक्टर या चेतावनी के, ट्रक को ड्राइवर और क्लीनर ऐसे ही छोड़कर चले गए। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में युवती की अश्लील फोटो भेजने की धमकी, FIR: पूर्व प्रेमी ने मोबाइल छीनकर रिश्तेदारों को भेजी, 4 साल से था रिलेशन वाराणसी के चोलापुर थाने में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी अमन पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, उसका चार साल से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन उसकी शादी तय होने पर उसने सभी रिश्ते खत्म कर दिए। इसके बाद युवक ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसकी अश्लील तस्वीरें और फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने युवती की कुछ तस्वीरें उसके ही मोबाइल से रिश्तेदारों को भेज दी हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में बिस्किट लेने गई बच्ची से रेप की कोशिश: रिटायर्ड फौजी ने हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींचा, मोहल्ले वालों ने पकड़कर पीटा प्रयागराज में दुकान पर बिस्किट लेने गई 8 साल की मासूम से रेप की कोशिश की गई। आरोप है कि दुकानदार ने उसे दुकान के भीतर खींचकर लिया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए और फिर उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर… पंकज चौधरी बोले- लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर, 2027 में सपा हार की हैट्रिक लगाएगी यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर हैं। देवरिया में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी ने समाजवादी पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया है। देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने वाले सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोही भी हैं। सपा के शीर्ष नेता खुलेआम कहते हैं कि उनकी सरकार बनने पर मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। क्या इसका मतलब नकली नोट छापने वाले, देश की जड़ें कमजोर करने वालों को बचाया जाएगा? क्या सपा की राजनीति अपराधियों को खुली छूट देकर कानून का मजाक उड़ाना चाहती है। प्रयागराज में सोमवार को 1.18 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े गए थे। इसमें देवरिया के सपा नेता विवेक यादव का नाम सामने आया है। पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ में उसके गिरोह का सरगना होने की बात सामने आई है। वह देवरिया में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चला रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे अडाणी ग्रुप के चेयरमैन:दर्शन-पूजन के बाद गुरूकुल में छात्रों से मिलेंगे, लखनऊ में योगी से करेंगे मुलाकात
    Next Article
    लखनऊ में तड़के 4 बजे मस्जिद को बुलडोजर से ढहाया:हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन, लोग बोले- 60 साल पहले बनी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment