Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:ग्रेटर नोएडा में 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर, 8 बच्चे और चालक घायल

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 8 से ज्यादा बच्चे और एक बस चालक घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने सामने चल रही दूसरी स्कूल बस को टक्कर मार दी। घायल बच्चे जीसस मैरी स्कूल के बताए जा रहे हैं। वहीं टक्कर मारने वाली बस रामयज्ञ स्कूल की थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 बच्चे और एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर… मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड- दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार:पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर दबोचा, चुनावी रंजिश में मारी थी गोली मिर्जापुर में 11 अप्रैल को हुए अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी इंद्रासन बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी हैं, जिसका इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की भोर लगभग 4 बजे एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके के पास चंद्रदीपा के निकट मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी इंद्रासन बिंद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पढ़िए पूरी खबर… झांसी में युवक ने लगाई फांसी:पिता घर लौटे तो फंदे पर लटका हुआ था, परिजन बोले-जान क्यों दी पता नहीं झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मोहनी बाबा क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। गोविंद चौराहा स्थित मोहनी बाबा के पास सैंयर गेट इलाके में रहने वाले शाहिद अली अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे कौशिफ (18) और मेजान अली (15) हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिवार के सभी सदस्य काम करते हैं। पढ़िए पूरी खबर…. वाराणसी में एचएम होटल में लगी आग, 5 झुलसे; सो रहे यात्रियों में मची अफरातफरी वाराणसी के नई सड़क इलाके में बीती रात होटल एचएम में आग लग गई। उस समय होटल में ठहरे यात्री सो रहे थे। धुआं फैलते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही एसीपी दशाश्वमेध भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चेतगंज से फायर सर्विस की टीम को बुलाया गया। पुलिस, फायर सर्विस के जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर होटल में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में पांच यात्री झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर… अलीगढ़ में भाजपा विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र: कहा- स्मार्ट मीटर पर जनता का आक्रोश बढ़ रहा, चुनाव में नुकसान हो सकता है अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर पर जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मुक्ता संजीव राजा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने आगाह किया है कि जनता के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर गुस्सा है। उसका समाधान न होने पर पार्टी को आगामी चुनावों में गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:12 किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद; अब तक 15 की मौत, एक अब भी लापता
    Next Article
    वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट में कोर्ट में अंतिम सुनवाई आज:EX.MP धनंजय पर 24 साल पहले हमले में नामजद विधायक अभय सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment