Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:हाईकोर्ट बोला- प्रयागराज में 50 साल तक जलभराव न हो, ऐसा ड्रेनेज प्लान बनाएं

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि शहर में प्रस्तावित ड्रेनेज प्रोजेक्ट ऐसा तैयार किया जाए, जिससे अगले 50 साल तक बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात न बनें। इसके लिए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज के पर्यावरण और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के चार प्रोफेसर नगर निगम को निशुल्क तकनीकी सलाह देंगे। न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने ड्रेनेज प्रोजेक्ट की तकनीकी समीक्षा कराने, नालों से अतिक्रमण हटाने, सीवर लाइनों की नियमित सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों में कैचमेंट एरिया विकसित करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त शीलम साई तेजा ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट का मैप भी पेश किया। प्रयागराज में हल्की बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या सामने आने पर हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने 20 दिसंबर 2024 के शासनादेश के तहत ड्रेनेज मास्टर प्लान नहीं बनने और शहर में जलभराव की स्थिति पर चिंता जताई। नगर आयुक्त ने कोर्ट को बताया कि प्रस्तावित ड्रेनेज प्रोजेक्ट को 6 अक्टूबर 2026 को शासनादेश के जरिए मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, वित्त विभाग से वित्तीय स्वीकृति अभी लंबित है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम 40 दिन लगेंगे। पढ़ें पूरी खबर हमीरपुर में कार का टायर फटने से बैंक कर्मी की मौत, सुबह टहलते समय अनियंत्रित होकर रौंदा हमीरपुर में सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे टहलने निकले थे। तभी पीछे से आ रही कार का टायर फट गया। इससे चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ई-रिक्शा से टकरा गई। इसी दौरान कार बैंककर्मी को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। ई-रिक्शा भी खाई में गिर गया। बैंककर्मी के ऊपर कार का पहिया चढ़ गया। हादसे की तेज आवाज सुनते ही राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंककर्मी और ई-रिक्शा चालक को गंभीर रूप से घायल देखा। इसके बाद दोनों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बैंककर्मी को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… जौनपुर में 2 बाइकों की टक्कर में स्टेट लेवल खो-खो खिलाड़ी की मौत, भरत मिलाप देखने जा रहे थे जौनपुर में सड़क हादसे में स्टेट खिलाड़ी की मौत हो गई। वह बुधवार रात करीब 11:30 बजे वे भारत मिलाप देखने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्टेट खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चचेरे भाई समेत 3 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिलाड़ी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खिलाड़ी मां-बाप का इकलौता बेटा था। घटना जिला मुख्यालय से 27 किलोमीटर दूर सिकरारा थाना क्षेत्र की है। लाजीपार के रहने वाले लल्लू सरोज (48) सूरत की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी आशा देवी, तीन बेटियां रंजना, पूजा और प्रीति और एक बेटा धरम सरोज (22) था। तीन बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है। धरम स्टेट लेवल के खो-खो खिलाड़ी थे और परिवार के इकलौते बेटे थे। धरम बुधवार रात अपने चचेरे भाई सूरज के साथ भारत मिलाप देखने मछलीशहर जा रहे थे। मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर अरुआवा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धरम की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में रोड एक्सीडेंट में प्रधान की मौत:सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, पास पड़ी मिली क्षतिग्रस्त बाइक शाहजहांपुर में राजपुर नगला के प्रधान बुधवार रात खून से लथपथ शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें परशुरामपुरी सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर प्रधान की क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार प्रधान पैदापुर गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परशुरामपुरी-बुधवाना मार्ग पर पैदापुर गांव के मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क किनारे गड्ढे के पास जा गिरे। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पढ़ें पूरी खबर आगरा में BJP नेता मिश्री लाल राजपूत पर FIR:जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप आगरा में जमीन विवाद को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मिश्री लाल राजपूत समेत कई लोगों के खिलाफ थाना एकता में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने जमीन पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश, दस्तावेजों में कूटरचना और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में 20 अक्टूबर 2026 को एफआईआर संख्या 532 दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, विवाद थाना एकता क्षेत्र के नगला अरहर स्थित जमीन को लेकर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद के बीच कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने की कोशिश की गई। मामले में मिश्री लाल राजपूत के अलावा जितेंद्र कुमार बघेल, छुट्टन सिंह और अन्य अज्ञात लोगों के नाम भी दर्ज हैं। फिलहाल ये आरोप हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में पिता बोले- मेरा बेटा हाथ जोड़ता रहा, पर जालिमों ने एक न सुनी बिजनौर में दूल्हे के भाई की सूजा घोंपकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सूजा ई-रिक्शा में छिपाकर रखा था। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने कहा- मेरा बेटा उनके सामने हाथ जोड़ता रहा, लेकिन जालिमों ने उसकी एक नहीं सुनी। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार देर शाम मृतक का गंगा बैराज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। मखवाड़ा गांव के रहने वाले अश्वनी (32) एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता अशोक कुमार पश्चिम बंगाल में ITBP में दरोगा हैं। अश्वनी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी है। उनका छोटा भाई ड्राइवर है। अश्वनी अपने ताऊ गजराज के बेटे आकाश की बारात लेकर मखवाड़ा गांव से बकली गांव पहुंचे थे। बारात का स्वागत हीरा बैंक्वेट हॉल में किया गया। सभी रस्में पूरी होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूल्हे के परिवार का एक युवक वॉशरूम जाने के लिए गया था। आरोप है कि वहां गांव का ई-रिक्शा चालक रवि और कुछ अन्य युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने युवक को वहीं, पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर दूल्हे के ताऊ के बेटे अश्वनी उसे छुड़ाने पहुंचे। इस दौरान युवकों ने उन्हें भी पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। झगड़े के दौरान हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे से अश्वनी की नाक पर वार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में भाजपा नेता की मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई; फोन पर रिश्तेदार से कहा- बचा लो वाराणसी में मिर्जापुर के भाजपा नेता रुद्रेश प्रताप सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बुधवार दोपहर क्षेत्रीय कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद घायल हालत में ही रुद्रेश प्रताप ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। रुद्रेश प्रताप सिंह भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य थे। इससे पहले वह भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रह चुके थे। मामला राजातालाब थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… जौनपुर में पति-पत्नी के शव फंदे से लटका मिला, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह; कमरे में मिली लाश जौनपुर में बुधवार शाम एक दंपती की मौत हो गई। घर के अंदर पति-पत्नी के शव फंदे से लटका मिला। दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे और बहू की मौत से उपदेश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना शाम 7 बजे खेतासराय क्षेत्र के मनेछा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल पहुंचीं:2279 स्टूडेंट्स को मिलेंगी डिग्रियां, मिनी एक्सपो में दिखेंगे नए प्रोजेक्ट
    Next Article
    गोरखपुर में रातभर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:सरयू, राप्ती और कुआनो नदी के घाटों पर गुरुवार दोपहर तक जारी रहा सिलसिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment