Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में भूसे के विवाद में 3 की मौत; बुजुर्ग को कार से टक्कर मारी, दो भाइयों से मारपीट

    16 hours ago

    2

    0

    हरदोई में दो परिवारों के खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग और दो सगे भाई शामिल हैं। भूसे को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था। कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं आरोपी के यहां जब परिजन शिकायत करने पहुचे तो मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सुरक्षा के तौर पर गांव में पीएसी बल को तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में थ्रेशर मशीन से कटकर 2 साल के बच्चे की मौत, तिरपाल पर लिटाते ही मशीन में चला गया आगरा में थ्रेशन मशीन की चपेट में आकर 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बता दें थाना फतेहपुर सीकरी के गांव नगला मानसिंह के रहने वाले आकाश अपने परिवार के साथ सरसो कुटवाने के लिए खेत पर गए थे। उन्होंने अपने 2 साल के बेटे मानव को थ्रेशर मशीन के पास तिरपाल पर लिटा दिया। इसी बीच अचानक मशीन चलने लगी। मशीन चलने से तिरपाल मशीन के क्रॉस में आ गया। इससे पूरी तिरपाल मशीन में खींचती चली गई। पढ़िए पूरी खबर गोंडा में फोन की रिकॉर्डिंग सुनकर पत्नी के प्रेमी की हत्या; कॉल कर मिलने बुलाया, पीटकर गला दबाया गोंडा में हाईस्कूल छात्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 24 मार्च की रात साहिल को फोन कर बुलाया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि 20 साल का साहिल और 22 साल की मानसी चौहान में 3 साल से अफेयर था। दोनों साथ पढ़ाई करते थे। मानसी की शादी के बाद भी रिश्ता चलता रहा। पति ने दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग फोन पर सुन ली थी। इसके बाद मर्डर का प्लान बनाया। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला तरबगंज थाना क्षेत्र का लोनियन पुरवा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर बाराबंकी में डेढ़ दर्जन मुकदमों का वांछित बदमाश बकरीदी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 2:30 बजे पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित बदमाश बकरीदी उर्फ गरीबा घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के बंजारनपुरवा (जमालपुर) निवासी बकरीदी उर्फ गरीबा पुत्र स्वर्गीय हसन के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए तुरंत सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूरी खबर पढ़ें UP पुलिस में शामिल होंगे 912 अभ्यर्थी, भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक और लेखा पदों पर 912 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया है। लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के बाद मेरिट व आरक्षण नियमों के आधार पर सूची जारी हुई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर रिजल्ट देख सकते हैं। शंकराचार्य के खिलाफ SC पहुंचे आशुतोष महाराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दी थी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 मार्च को अग्रिम जमानत दी थी। इस फैसले के खिलाफ आशुतोष महाराज ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। आशुतोष महाराज का कहना है कि हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद मैंने अपने अधिवक्ता सौरभ अजय गुप्ता से बात की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की। पढ़ें पूरी खबर.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माधुरी दीक्षित ने काशी में शिव तांडव गाया, VIDEO:बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया; पति के साथ क्रूज से मंदिर पहुंचीं
    Next Article
    जरूरतमंदों और जमाखोरों की पहचान में पंप कर्मियों को दिक्कत:पेट्रोल पंपों पर नहीं खत्म हो रही कतारें, टंकियों के साथ डिब्बों और कैन में भरवा रहे तेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment