Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में छात्रा का गैंगरेप-मर्डर करने वालों का एनकउंटर, 2 के पैर में मारी गोली, कुएं में लाश फेंकी थी

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा है। शनिवार देर रात दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। 2 अप्रैल को छात्रा घर से बिना बताए एक युवक को पैसे भेजने गई थी। वापस लौटते समय दोनों आरोपियों ने उसे अकेला देखकर अपने घर के अंदर खींच लिया। दोनों ने उसका रेप किया। तब छात्रा कहने लगी कि घर जाकर मां को सबकुछ बता दूंगी। इससे डरकर दोनों ने उसका दुपट्‌टे से गला घोंट दिया और शव कुएं में फेंक दिया था। 7 अप्रैल को कुएं से लाश बरामद हुई थी। आरोपियों के पास से छात्रा का मोबाइल समेत 3 फोन, 2 तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। पूरा मामला उल्दन थाना क्षेत्र का है। घायल आरोपियों की पहचान निमौनी गांव निवासी शैलेंद्र अहिरवार (28) और ठाकुरदास रायकवार (28) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर... 3 IPS के ट्रांसफर, विधायक से विवाद के बाद प्राची सिंह को अंबेडकर नगर का एसपी बनाया गया यूपी शासन ने शनिवार शाम 2 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 3 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। सिद्धार्थनगर से विधायक के साथ विवाद के बाद हटाई गईं प्राची सिंह को अंबेडकर नगर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। यहां तैनात अभिजीत आर. शंकर को देवरिया भेजा गया है। वहीं, देवरिया में तैनात संजीव सुमन को साइड लाइन कर दिया गया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। देवरिया में हाल ही में एक दलित लड़की धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। इस मामले में पुलिस की हीला-हवाली सामने आई थी। इसके अलावा एक महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया था। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों ने एक महिला को रास्ते में रोक लिया था। इसके अलावा पिछले महीने ही देवरिया में दो पुलिसकर्मियों को नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सबके चलते संजीव सुमन को हटाया गया है। लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर 11 हजार दीप जलाएगी BJP, यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ में इस बार भाजपा की ओर से बड़ा आयोजन किया जा रहा है। राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक (हजरतगंज) में 11,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में आयोजित होगा, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है। इससे पहले पंकज चौधरी दोपहर 2:30 बजे प्रयागराज के काननवन गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह पहला मौका है जब भाजपा अंबेडकर जयंती पर इतनी बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 'आजम खान और मेरी बराबरी नहीं, वह मेरे बड़े भाई': नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बयान, कानपुर में बोले- वह मेरे सीनियर और मुझसे ज्यादा काबिल ‘आजम खान और मेरी बराबरी की बात हो ही नहीं सकती। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे, मेरे सीनियर हैं और रहेंगे। मुझसे ज्यादा काबिल हैं और रहेंगे। फिर उनकी मुझसे किस तरह की बराबरी हो सकती है।’ 'एसआईआर कराने वाला कौन है? यह चुनाव आयोग ने कराया है। यह चुनाव आयोग नहीं, यह भारतीय जनता पार्टी के हाथ की कठपुतली है। कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि किसके वोट काटने हैं। इसके लिए अभियान चलाया गया है। यह एसआईआर नहीं, धोखा है।' यह बातें सपा नेता व यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कानपुर में कहीं। शनिवार को वह यहां अलग-अलग कई कार्यक्रम में पहुंचे। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने सपा विधायकों के साथ बैठक भी की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसा, बांके बिहारी क्लब, जो लोगों को ले गया:संकीर्तन करते सगे भाइयों ने बनाया, 5 साल से यात्रा करा रहे, रजिस्ट्रेशन नहीं; 11 मौतें हुईं
    Next Article
    रामपुर में बिना फायर एनओसी होटल-रेस्टोरेंट बंद:सिविल लाइंस में पुलिस का शिकंजा, हंगामा करने पर 11 लोग हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment