Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की, शॉप पर पर्स से 40 हजार और गहने चुराए

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की। वो बुर्का उतारकर बाजार पहुंची और ग्राहक बनकर शॉपिंग कर रही महिलाओं के पीछे खड़ी हो गई। ममता के पर्स से 25 हजार, मोहिनी के पर्स से 15 हजार रुपए और दीपा के पर्स के गहने चोरी कर लिए। चोरी के बाद तीनों पीड़ित महिलाएं आरोपी महिला को ढूंढ़ने में जुट गई। तब वो दूसरे बाजार में घूमते दिखी। तब पीड़ित महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी महिला रुकसार को गिरफ्तार कर लिए। उससे चोरी के 40 हजार रुपए और गहने बरामद हुए हैं। घटना 18 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र में मानिक चौक बाजार में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर आशुतोष महाराज का ब्रजेश पाठक पर हमला; बोले- अविमुक्तेश्वरानंद का ड्रामा बड़ी साजिश जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य वादी आशुतोष महाराज ने अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर हमला बोला है। कहा- माघ मेला में अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा किया गया ड्रामा बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ है। दरअसल, प्रयागराज में माघ मेले में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज के बीच टकराव चल रहा है। 2 दिन पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि चोटी पकड़कर पीटना महापाप है, पाप लगेगा। वहीं आज उन्होंने अपने घर पर 101 बटुकों की पूजा की। इस पर आशुतोष महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि उपमुख्यमंत्री और बनारस स्थित एक चर्चित बाबा के अविमुक्तेश्वरानंद, उनके गुरु भाई सदानंद सरस्वती, सीईओ प्रकाश उपाध्याय के नंबर की जांच कराई जाए। पढ़ें पूरी खबर…. शिक्षक समायोजन पर अंतरिम रोक एक हफ्ते बढ़ी:लखनऊ हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक लिखित बहस दाखिल करने को कहा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन प्रक्रिया पर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने इस मामले में अंतरिम रोक आदेश को एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी, जिसमें याचियों को अपनी लिखित बहस दाखिल करने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़िए… 70 शिकायतों के बाद 85 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुजफ्फरनगर से अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार मुजफ्फरनगर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लोगों से 85 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने गैंग के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिंब” पर दर्ज 70 शिकायतों के आधार पर जांच शुरू हुई। इसमें सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और बैंक खाते मुजफ्फरनगर में सक्रिय थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 15-15 हजार के 2 इनामी बदमाश घायल, तमंचा और कारतूस बरामद मुजफ्फरनगर में मंदवाड़ा रोड पर सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों आमिर और समद के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन पर हाल ही में कस्बे में फायरिंग करने का आरोप है। मौके से बाइक, बंदूक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें नोएडा में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के जरिए मिली धमकी, स्कूलों सर्च-ऑपरेशन नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक ई-मेल आया है। इसमें दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। जांच में कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम ई-मेल की जांच में जुटी है। इससे पहले भी 23 जनवरी को 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें रोडवेज बस ने पुलिस जीप को 50 मीटर तक घसीटा, रामपुर में बेकाबू होकर पलटी रामपुर में बुधवार रात एक रोडवेज बस ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। इसके बाद बस जीप को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे जीप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया। मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में 1.31 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी, कू कॉइन और मिंग कॉइन ऐप के नाम पर कारोबारी से फ्रॉड सहारनपुर के एक कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपए की साइबर ठगी सामने आई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कू कॉइन ऐप और MING COIN (TRADING PLATFORM) नाम से चल रहे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया गया है। बेहट रोड स्थित कुष्ठ आश्रम के सामने रहने वाले अंशुल गुप्ता (प्रोपराइटर, मंगलम एंटरप्राइजेज) ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 29 सितंबर, 2025 से उक्त ट्रेडिंग ऐप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। ऐप पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उन्होंने अलग-अलग कंपनियों और खातों में लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन तार गिरने से दो युवक जिंदा जले:फिरोजाबाद में 15 मिनट तक जलते रहे, ग्रामीणों ने 4 घंटे तक शव नहीं उठने दिए
    Next Article
    आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment