Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने महंत को पीटा, गर्लफ्रेंड से मिलने से किया था मना; भाजपा झंडा लगी थार बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत पर हमला कर दिया। महंत को चोटें आई हैं। दोपहर में हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थी, जिसका महंत रविकांत शुक्ला ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में गर्लफ्रेंड ने पूरी घटना की जानकारी अजय ठाकुर को दी, जिससे वह भड़क गया। शाम होते ही अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से आश्रम पहुंचा और गेट खुलवाया। जैसे ही महंत बाहर आए, आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने आश्रम परिसर में पत्थरबाजी भी की, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से अजय ठाकुर के एक साथी ईशू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भाजपा का झंडा लगी थार, बुलेट समेत कुल चार वाहन बरामद किए गए हैं। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर टीचरों से ठगे 32 लाख: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का दिखाया डर, जेल भेजने की दी धमकी आगरा में एक शिक्षिका साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठग ने महिला को 9 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा। बोला-मैं प्रवर्तन निदेशालय से बोल रहा हूं। तुम्हारा नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जिंदगी भर जेल में सड़ोगी। यह धमकी साइबर अपराधियों ने दयालबाग निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी। उन्हें 9 दिन तक 4 से 5 घंटे के लिए डिजिटल अरेस्ट कर जेल भेजने का डर दिखाया। अपने खाते में 32 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल एयरलाइंस के मैप में जम्मू-कश्मीर को पाक का हिस्सा दिखाया: विवाद के बाद 24 घंटे में माफी
    Next Article
    कन्नौज में नदी में डूबे किशोर का मिला शव:गेहूं कटाई के बाद नहाने गया था, घटनास्थल से 100 मीटर दूर मील लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment