Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में नदी में डूबे किशोर का मिला शव:गेहूं कटाई के बाद नहाने गया था, घटनास्थल से 100 मीटर दूर मील लाश

    1 hour ago

    2

    0

    कन्नौज में नदी नहाने गए दो किशोर बीती शाम गहरे पानी में डूब गए थे। जिसमें से एक को बचा लिया गया, लेकिन दूसरे का शव गुरुवार सुबह नदी में 100 मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव के पास नदी नहाने गए खाड़ेदेवर गांव निवासी देव और सत्यम बीती शाम गहरे पानी मे डूब गए थे। देव को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया था, लेकिन सत्यम का कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, तभी डुडवाबुजुर्ग गांव निवासी सलमान को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पानी में कोई बॉडी नजर आई। उसने नदी में घुसकर उस शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान सत्यम के रूप में की गई। सत्यम का शव मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गेंहू कटाई के दौरान गर्मी लगी तो नहाने लगे नदी सत्यम के पारिवारिक चाचा धीरज कुमार ने बताया कि देव और सत्यम गेंहू की कटाई का कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गर्मी लगी तो दोनों बाइक पर बैठकर नहाने चले गए। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चले गए। देव की उम्र 11 वर्ष है और सत्यम की उम्र 17 वर्ष है। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था सत्यम सत्यम अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सत्यम की दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी। जबकि तीन भाइयों में आकाश और मोहित हैं। जिसने छोटा सत्यम था। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने महंत को पीटा, गर्लफ्रेंड से मिलने से किया था मना; भाजपा झंडा लगी थार बरामद
    Next Article
    चित्रकूट में तेज हवा के छाए बादल:मौसम हुआ सुहावना, हल्की बूंदाबांदी के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment