Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का दौरा रद्द, मेरठ-वाराणसी में जेन-जी संवाद होना था

    7 hours ago

    1

    0

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ और वाराणसी दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। उन्हें 25 सितंबर को मेरठ के CCSU में Gen-Z के साथ संवाद करना था। इसके बाद 28 सितंबर को वाराणसी में भी युवाओं से संवाद का कार्यक्रम था। दोनों कार्यक्रमों की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। मेरठ में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC 2.0) और ECI-Net का क्षेत्रीय सम्मेलन भी प्रस्तावित था। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद होना था। वाराणसी के कार्यक्रम में भी युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों और मतदाता सेवाओं की जानकारी देने की योजना थी। पढ़ें पूरी खबर… डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की; 2027 चुनाव को लेकर चर्चा हुई यूपी में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान यूपी में सांगठनिक विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर अहम मंथन किया गया। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान 2027 के चुनाव में प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ने अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अमूल्य मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कन्नौज में पूर्व कैदी की गोली मारकर हत्या, मर्डर में जेल गया; 1.5 महीने पहले सजा पूरी हुई कन्नौज के खोजीपुर के ब्राह्मण नगला गांव में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे एक पूर्व कैदी का शव पेड़ के नीचे मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के आसपास कोई तमंचा नहीं मिला। मृतक के पास से 315 बोर के कारतूस बरामद हुए हैं। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही सजा काटकर जेल से बाहर आया था। इससे गुत्थी और भी उलझ गई। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर छिबरामऊ थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री में डकैती करने वाले 3 अरेस्ट, मेरठ में मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली मेरठ में बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में डकैती करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात हापुड़-मेरठ रोड पर पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के मसूरी निवासी दानिश उर्फ चाचा (26), शहजाद उर्फ भूरा (30) और रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू (32) के रूप में हुई है। घायल दानिश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अलफहीम मीट फैक्ट्री अल्लीपुर में स्थित है। फिलहाल फैक्ट्री बंद है। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू नोएडा में गुरुवार देर रात पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग रात करीब 2 बजे लगी। कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर की है। पढ़िए पूरी खबर… आजमगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख के जेवर चोरी: CCTV नीचे मोड़ा, स्ट्रीट लाइट काटी; 100 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी ले गए आजमगढ़ में एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 35 लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए। चोर करीब 100 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी के आभूषण ले गए। वारदात से पहले चोरों ने CCTV कैमरे का मुंह नीचे कर दिया और स्ट्रीट लाइट का तार काटकर इलाके में अंधेरा कर दिया। दुकान निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक पर स्थित है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे व्यापारी पवन कुमार गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। उनका परिवार दुकान के ऊपर ही रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रांची का मौसम बिगड़ा, इंडिगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट:एक विमान यात्रियों समेत दिल्ली लौटा, दूसरी रांची जाने वाली रद्द
    Next Article
    उत्तराखंड में ऐसे होती थी MBBS सीटों की डील:NEET में कम रैंक वाले कैंडिडेट्स टारगेट पर, UP-बिहार से लेकर भोपाल तक कनेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment