Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में चार हत्याओं के दोषी को फांसी, जुआ खेलने की शिकायत का लिया बदला

    15 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में एक पुराने हत्याकांड में आरोपी रविन्द्र उर्फ राजू को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई गई। राजू ने लोहे की रॉड से एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला किया था, जिसमें चारों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि राजू जुआ खेलता था और इसकी शिकायत उसके घर पर की गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने के लिए यह वारदात की। यह घटना 29 अक्टूबर 2013 को चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में हुई थी। अदालत ने कहा- यह सामान्य मामला नहीं है। आरोपी ने पूरी योजना बनाकर हत्या की, इसलिए इसे दुर्लभतम मामलों में रखते हुए कड़ी सजा देना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर… मिर्जापुर में JE 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के नाम पर 2 लाख की मांग मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने एक जूनियर इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जूनियर इंजीनियर मुसाफिर यादव बाणसागर परियोजना में तैनात था। ठेकेदार दीपक सिंह की शिकायत पर टीम ने बुधवार को फ़तहां स्थित बाणसागर कालोनी से जेई को पकड़ा। इसके बाद देहात कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। ठेकेदार दीपक सिंह ने बाण सागर खंड पांच में निर्माण कार्य का ठेका लेकर बेलन नहर में काम कराया था। जिसको लेकर उनका 20 लाख रुपए बकाया चल रहा है। आरोप है कि रुपए का भुगतान करने के लिए ठेकेदार दीपक बार-बार जेई से मांग कर रहे थे। जेई ने बकाया रुपए का भुगतान करने के लिए 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। ठेकेदार एक लाख दे रहा था। न मानने पर मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम के कार्यालय मिर्जापुर में की थी। पढ़ें पूरी खबर… योगी बोले- 2017 से पहले सरकार सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचती थी, खजाना लूटती थी सीएम योगी बुधवार को बहराइच पहुंचे। भरतापुर गांव के 136 विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास की योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले समाज को जाति के चश्मे से देखा जाता था। तब की सरकार सिर्फ एक ही परिवार के विकास के बारे में सोचती थी। सरकारी खजाने को लूटा जाता था। CM ने बताया- नवंबर 2025 में इसी भरतापुर गांव में बाजार से खरीदारी करके लौट रही एक नाव सरयू नदी में बह गई थी। 9 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन की रिपोर्ट के बाद मैंने खुद क्षेत्र का मुआयना किया था। यहां की स्थिति देखकर मेरी रूह कांप गई। उन्होंने कहा- मैंने देखा कि यहां कई परिवार बीहड़ जंगल में रह रहे हैं। एक तरफ हाथी, बाघ, तेंदुए का खतरा है तो दूसरी ओर नदी में मगरमच्छों की कई खतरनाक प्रजातियां हैं। इन खतरों के बीच कई पीढ़ियों से ये परिवार रहने को मजबूर हैं। मैंने तभी इन परिवारों को बेहतर और बेखौफ जीवन देने का फैसला लिया। योगी ने कहा कि अब लोगों को मोतीपुर तहसील में पुनर्वास कराया जा रहा है। उन्हें एक बेहतरीन कॉलोनी बनाकर बसाया जाएगा। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। कॉलोनी का नाम भरतपुर रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… सीएम का निर्देश- 24 घंटे में लगाई जाएं शहीदों की प्रतिमाएं, शाहजहांपुर में एई-जेई निलंबित, फर्म ब्लैकलिस्टेड शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने के मामले को सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने 24 घंटे के भीतर पूरे सम्मान के साथ प्रतिमाओं को उसी स्थान पर फिर से स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के जेई प्रमोद कुमार और एई मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कार्यदायी फर्म फ्लाई इंफाटेक को भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। 22 मार्च की रात शाहजहांपुर के गांधी भवन के सामने शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। घटना का वीडियो भी सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर… मैनपुरी में मौत से पहले कारपेंटर ने फेसबुक पर बनाया VIDEO,, पत्नी से बोला- मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया...तूने कदर नहीं की मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किए। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह...। एक अन्य वीडियो में कारपेंटर ने वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने सास-ससुर और पत्नी को ठहराया। पढ़ें पूरी खबर… निर्माणाधीन सरयू पुल से सरिया का बंडल गिरा:बलिया में दो मजदूरों की दबकर मौत, एक गंभीर; 650 करोड़ से बन रहा बलिया में एक निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से 4 मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण पुल का पूरा ढांचा ढह गया। हादसे के तुरंत बाद ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को फौरन ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर.. दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत: सोनभद्र में 3 फीट हवा में उछले, हेलमेट समेत सिर फटा, आंख बाहर निकली सोनभद्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट सहित उनका सिर फट गया दाहिनी आंख बाहर निकल आई। पत्नी ने भी मुंह के बल गिरने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर करमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची सबसे पहले घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे दो युवकों की मौत, पुलिस और SDRF ने तीसरे को बचाया कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर, डीसीपी वेस्ट सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर 3 लोगों को बाहर निकाला। फिर पुलिस ने सभी को हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले जीजा-साले हैं। कर्नलगंज थाने क्षेत्र के रहने वाले इरफान ने बताया- रात में कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने ओम इन्क्लेव अपार्टमेंट में मैं, जावेद (45) और आबिद (25) के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने पहुंचा था। रात में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हमने पूरा सेटअप लगाया और सफाई करने तीनों लोग अंदर चले गए। पहले राउंड की सफाई करने के बाद हम तीनों बाहर आ गए। इसके बाद करीब 2 बजे दोबारा से अंदर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में एक घंटे में दो लूट, मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट; एक के पैर में लगी गोली कानपुर में बाइक सवार लुटेरों ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख दूसरा आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चकेरी थाना क्षेत्र में एक घंटे के अंदर 2 लूट की वारदातें की थीं। बदमाशों के एनकाउंटर होने की सूचना मिलने पर पीड़ित महिला मौके पर पहुंची। उसने हाथ जोड़कर डीसीपी ईस्ट को थैंक्यू बोला। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में यौन शोषण के आरोप से प्रोफेसर रजनीश बरी; कोर्ट में छात्राओं ने आरोपों से किया इंकार हाथरस में बहुचर्चित यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। एडीजे एफटीसी प्रथम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सबूतों के अभाव में आरोपी प्रोफेसर को बरी करने का आदेश दिया। पीड़ित छात्राओं ने कोर्ट में प्रोफेसर पर लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया। वहीं आरोपी पक्ष के वकील ने सामने आए अश्लील वीडियो को AI जनरेटेड बताया। पीड़ित पक्ष से आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह पेश किए। इनमें पीड़ित दो छात्राएं और पूर्व कर्मचारी भी शामिल थीं। कोर्ट ने गवाहों और छात्रों के बयान और सबूतों को आरोपी के खिलाफ नाकाफी माना और फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर ईरान भेजे पैसे, फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। इसके लिए शहर के दरगाह हजरत अब्बास में स्कैनर लगाया गया है। उसके जरिए बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पैसे भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कैनर ईरान एंबेसी से जुड़ा है। महिलाएं अपने जेवर बेचकर मदद के लिए पहुंचीं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। उन पैसों को स्कैनर के जरिए ईरान भेजा गया। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। एक महिला ने कहा- ईरान की हर मदद करूंगी। अपने चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए नाराज:कुर्सी छोड़कर बाहर निकले, तहसीलदार पीछे-पीछे हाथ जोड़ता रहा
    Next Article
    राज बब्बर चुनाव अफसर से मारपीट में बरी:30 साल पहले लखनऊ में केस दर्ज हुआ, अटल बिहारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment