Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में FIR रद्द

    16 hours ago

    1

    0

    यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों का जहर इस्तेमाल करने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने गुरुवार को एल्विश के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने का आदेश दिया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एल्विश के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं। दरअसल, नोएडा पुलिस ने नवंबर 2023 में एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसमें कहा गया था- एल्विश फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। रेव पार्टी करते हैं, जिसमें नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल होता है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे फटा सिलेंडर मिला, जलता देख यात्री ने सूचना दी थी कानपुर सेंट्रल स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर दिल्ली-प्रयागराज रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार रात 5 किलो का गैस सिलेंडर जलता मिला। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास एक बैग भी बरामद हुआ, जिसमें कपड़े, बर्तन, झूला, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य सामान मिला। आधार कार्ड प्रतापगढ़ निवासी 52 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्रा का है। शुरुआती जांच में आशंका है कि प्रयागराज जा रही महाबोधि एक्सप्रेस से बैग गिरा होगा, जिससे सिलेंडर फट गया और उसमें आग लग गई। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क करने पर ओमप्रकाश के बेटे ने बताया कि वह दिल्ली से प्रतापगढ़ के लिए निकले थे।एफएसएल टीम, जीआरपी, आरपीएफ और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही ओमप्रकाश मिश्रा की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर... मेरठ में नकली टेलीफोन एक्सचेंज संचालक गिरफ्तार, लाखों के उपकरण बरामद मेरठ में पुलिस ने नकली टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग नया टेलीफोन एक्सचेंज लगाने वाले थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। किसके यहां टेलीफोन एक्सचेंज लगाया जाना था, इसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने उनके पास से टेलीफोन एक्सचेंज में लगाए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। यहां पढ़ें पूरी खबर आगरा में मकान में हो रही थी गैस रिफिलिंग, छापे में 5 कमर्शियल, 9 घरेलू सिलेंडर जब्त आगरा में आपूर्ति विभाग ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। रोशन नगर और गोबर चौकी इलाके में चेकिंग के दौरान 5 कमर्शियल, 9 घरेलू सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग के उपकरण बरामद हुए। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रोशन नगर के एक मकान में ईशू चौहान और योगेश ठाकुर घरेलू गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में भरते हुए पकड़े गए। दोनों आरोपी सब्सिडी वाली गैस को ऊंचे दाम पर बेच रहे थे। पूछताछ की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को उद्घाटन होगा; PM मोदी को न्योता भेजा गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का इनॉगरेशन किया जाएगा। पीएम मोदी को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। इसके शुरू होने से 1 लाख करोड़ रुपए की इनकम आएगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। योगी ने बताया कि आज देश का 55% एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के बाद यह शेयर 60 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं, देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी यूपी में है। प्रदेश में सात शहरों में -लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली मेरठ के बीच शुरू हो चुकी है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के लिए 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट एवं 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित हैं। एटा में स्कॉर्पियो से कुचलकर महिला समेत 3 की मौत एटा में बुधवार को एक स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे किसान को रौंद दिया। इसके बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो को लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। वहीं बाइक सवार महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो का ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक:सिलेंडर का कटआउट लेकर विधानसभा पर प्रदर्शन, बस की छतों पर चढ़े
    Next Article
    चन्द्रिका देवी मंदिर में 1km तक लंबी लाइन:बिहार से पहुंचे देवी भक्त, नवरात्रि में भक्तिमय हुआ लखनऊ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment