Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चन्द्रिका देवी मंदिर में 1km तक लंबी लाइन:बिहार से पहुंचे देवी भक्त, नवरात्रि में भक्तिमय हुआ लखनऊ

    13 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को राजधानी लखनऊ के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। चन्द्रिका देवी मंदिर में बिहार से पहुंचे देवी भक्त सुभाष सिंह ने बताया कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं भी काफी बेहतर की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा हो रही है। चन्द्रिका देवी मंदिर के पंडित राम गोपाल दुबे ने बताया कि यह एक अत्यंत प्राचीन मंदिर है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। शहर के विभिन्न मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मंदिर परिसरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। देखिए 3 तस्वीरें… नवरात्रि के पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में FIR रद्द
    Next Article
    यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत:सांपों के जहर मामले में कोर्ट ने रद्द की यूपी पुलिस की FIR, नहीं मिले ठोस सबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment