Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के IAS विश्राम यादव ने बिरहा गाकर बांध समां:एक्टर निरहुआ के भाई हैरान रह गए; 4 महीने पहले योगी सरकार ने प्रमोशन दिया था

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी के आईएएस डॉक्टर विश्राम सिंह यादव लाजवाब गायक हैं। इसकी बानगी प्रयागराज में देखने को मिली। एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई और बिरहा सम्राट विजय लाल यादव व रुचि यादव के बीच बिरहा मुकाबला था। मौका मिला तो आईएएस डॉक्टर विश्राम यादव ने ‘का जानय देय शहर वाली कजरा’ बिरहा गाकर सभी को चौंका दिया। रविवार को सोशल मीडिया उनका वीडियो सामने आया। आईएएस की सुरीली आवाज और अंदाज को देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। आईएएस विश्राम यादव की इस समय मिर्जापुर-विंध्याचल मंडल में बतौर अपर आयुक्त है। जनवरी में उन्हें योगी सरकार ने प्रमोशन दिया था। 2 फोटो देखिए… 5 अप्रैल को प्रयागराज में था कार्यक्रम 5 अप्रैल को प्रयागराज के चेतरा में पुण्यतिथि कार्यक्रम था। इसमें विजय लाल यादव ने निर्गुण गीत सुनाया। फिर बिरहा सिंगर रुचि यादव के साथ उनका मुकाबला हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विश्राम यादव को भी मंच पर बुलाया गया। मंच पर आते ही उन्होंने विरहा गाना शुरू किया। जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। डॉ. विश्राम यादव एक नजर में प्रशासनिक सफर डॉ. विश्राम यादव वर्ष 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इसी साल जनवरी में उन्हें यूपी सरकार ने आईएएस पद पर प्रमोट किया गया है। वर्तमान में मिर्जापुर-विंध्याचल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात हैं। पूर्वांचल में खास है बिरहा लोकगीत विधा बिरहा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों की लोकप्रिय लोकगायन परंपरा है। यह मंच पर लाइव गाया जाता है, जहां गायक हारमोनियम और ढोलक के साथ सुर और लय में कहानी की तरह प्रस्तुति देता है। इस गायन शैली की खास बात है कि इसमें तुकबंदी, सवाल-जवाब और मौके पर ही गीत गढ़ने की कला शामिल होती है। गायक अपने गीतों के जरिए जुदाई, प्रेम, दर्द, संघर्ष और सामाजिक मुद्दों को भावपूर्ण तरीके से पेश करता है। शादी-ब्याह, मेले और सांस्कृतिक आयोजनों में बिरहा खास आकर्षण होता है। यह लोकजीवन के अनुभवों को सरल शब्दों में सामने लाता है, इसलिए आम लोगों से इसका गहरा जुड़ाव बना रहता है। -------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    SO ने थाने में युवक को लात-घूसे मारे, VIDEO:दरोगा-सिपाही हंसते रहे; उन्नाव में जमीन के झगड़े में पकड़ा था
    Next Article
    देवरिया में 12 साल की बच्ची की मौत:परिजन बोले- एंबुलेंस वाले कमीशन के लिए गलत अस्पताल लेकर गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment