Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 18 जून तक आ सकता है मानसून:बारिश बंद हुई तो गर्मी-उमस बढ़ी, पारा 45°C पहुंचा; अब रातें भी गर्म होंगी

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून 18 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। उन्होंने कहा- मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। जब मानसून केरल से आगे बढ़ेगा, तभी सटीक तारीख का आकलन किया जा सकेगा। शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने झांसी और ललितपुर समेत 8 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में कानपुर, हरदोई, बदायूं और जालौन में बारिश दर्ज की गई। वहीं, बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते 111 लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने शोक जताया और दो मिनट का मौन रखा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहा- पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी पड़ेगी। हीटवेव चलने और तपिश बढ़ने की संभावना है। पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम की तस्वीरें देखिए- यूपी में मानसून में कम बारिश होगी, वजह जानिए जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। पिछले साल 10 से 15% ज्यादा बरसा था मानसून मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 870 से 900 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य मानसूनी औसत से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक रही। आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- सरकार जनता के साथ बुधवार-गुरुवार को हुई बारिश और आंधी से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। खासकर खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसी सब्जी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। सीएम योगी ने गुरुवार को कहा था कि आपदा की इस घड़ी में सरकार किसानों और जनता के साथ खड़ी है। शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंच सके। राहत कार्यों में अफसरों की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा? मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। ------------------------------- मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- यूपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा; महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म, 45.6°C पारा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में गर्मी का असर जारी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.6°C दर्ज हुआ। वहीं वर्धा में 45.5°C, अकोला में 45.4°C, नागपुर में 45°C और मध्य प्रदेश के खंडवा में 45.1°C तापमान रहा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतीक की अस्थियां लेकर पत्नी अपर्णा हरिद्वार रवाना:भाई, पिता और बेटी भी साथ; चार्टर्ड प्लेन से 6 लोग जाएंगे
    Next Article
    प्रेमानंद महाराज कैलाश खेर का डांस देख खिलखिला उठे:मोरपंखी हार पहनाकर बम लहरी गाया; बांके बिहारी को एकटक निहारते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment