Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 400 करोड़ से होगी ई-बसों की खरीदारी:परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले -बस अड्डों पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी

    15 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट में परिवहन विभाग को लेकर बड़े प्रावधान किए गए हैं। जिसको लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।यह बजट आम लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सफर देने में मदद करेगा। ई-बसों से बस सेवा और मजबूत होगी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बसों की संख्या बढ़ाने और उन्हें आधुनिक बनाने के लिए ई-बसों की खरीद पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों को आरामदायक और बेहतर सफर मिलेगा। साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। नए बस अड्डों से यात्रियों को बेहतर सुविधा सरकार ने नए बस अड्डों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मंत्री ने कहा कि इससे यात्रियों को साफ-सुथरी और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बस अड्डों को बेहतर बनाने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। बस अड्डों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे पर्यावरण को फायदा होगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। सरकार स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। सुरक्षा पर होगा फोकस दयाशंकर सिंह ने बताया कि “मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा विजन योजना” के तहत 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस योजना का मकसद सड़क हादसों को कम करना और हादसे के बाद तुरंत राहत पहुंचाना है। सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम:सुबह से धूप निकली, अगले 5 दिन बढ़ता जाएगा पारा, हवा भी हुई साफ
    Next Article
    देवरिया-हाटा मार्ग का चौड़ीकरण जल्द, 74 करोड़ से अधिक खर्च:महुआडीह थाना भवन और चौराहे के मकान का हिस्सा प्रभावित हो सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment