Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 408 न्यायिक अफसरों का ट्रांसफर:इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला, गौरव शर्मा को लखनऊ भेजा गया

    4 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट ने 408 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस सूची में कई अहम जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार गाजियाबाद में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव शर्मा को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। अब वे लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण (V.B.-U.P.S.E.B.) कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह कोर्ट भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए संवेदनशील मानी जाती है। नीतू पाठक का भी ट्रांसफर गाजियाबाद के परिवार न्यायालय में अपर प्रधान न्यायाधीश के पद पर तैनात नीतू पाठक का भी तबादला किया गया है। उन्हें लखनऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर हाईकोर्ट द्वारा किए गए इस बड़े पैमाने के तबादलों को न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। इस तबादला सूची का असर प्रदेश के कई जिलों पर पड़ेगा, जहां नए न्यायिक अधिकारी कार्यभार संभालेंगे। इससे अदालतों में कामकाज की गति बढ़ने और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई:तीन लोगों ने डंडे और बेल्ट से पीटा, गाली गलौज की
    Next Article
    गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट; VIDEO:अश्लील कमेंट का विरोध करने पर पीटा, लहूलुहान छोड़कर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment