Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट; VIDEO:अश्लील कमेंट का विरोध करने पर पीटा, लहूलुहान छोड़कर भागे

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवती के साथ पांच युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। इस घटना का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया है, जिसमें 5 युवक एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं युवती उसे छुड़ाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को युवती अपने एक परिचित युवक के साथ जीडीए टॉवर में कॉफी पीने आई थी। इसी दौरान वहां खड़े पांच युवकों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद युवती के साथ आए युवक की आरोपियों ने पिटाई कर दी। फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर सभी मौके से फरार हो गए। यह घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। आज वीडियो सामने आया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… युवती पर गंदे कमेंट किया गोलघर स्थित जीडीए टॉवर में कैफे सहित कई दुकानें हैं। यहां रोज शाम को भीड़ उमड़ती है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवती अपने एक परिचित युवक के साथ कॉफी पीने पहुंची थी। इसी दौरान वहां खड़े पांच युवकों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी। युवती ने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। इस पर साथ आए युवक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बदतमीजी करने लगे और कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने युवक और युवती की पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान युवती मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन जीडीए टॉवर में किसी ने उसकी सहायता नहीं की। लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। वहां सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड भी चुपचाप घटना देखता रहा। आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो अगली बार जान से मार देंगे। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। टॉवर में शराबियों का जमावड़ा लगता है जीडीए टॉवर के दुकानदारों ने कहा- यहां प्रतिदिन मनबढ़ युवकों का जमावड़ा लगता है। उनकी वजह से परिवार के लोग भी आने से डरते हैं। शाम होते ही जीडीए टॉवर बार में तब्दील हो जाता है। टॉवर के हर फ्लोर पर युवक आराम से बैठकर शराब पीते नजर आते हैं। आए दिन शराब पीने के बाद यहां उत्पात होता रहता है। इसी कारण कई दुकानदार अपनी दुकानें खाली कर यहां से जा चुके हैं। हर तरफ बीयर और शराब की बोतलें फेंकी हुई दिखाई देती हैं। इस वजह से भी लोग यहां आने से कतराते हैं। इस बारे में कैंट सीओ IPS अरुण कुमार एस ने बताया- अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के बारें में पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 408 न्यायिक अफसरों का ट्रांसफर:इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला, गौरव शर्मा को लखनऊ भेजा गया
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो के चारों टायर चोरी:घर के बाहर जैक पर खड़ी मिली गाड़ी, कुछ दिन पहले ही खरीदी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment