Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आंधी-बारिश से 13 मौतें,आज 68 शहरों में अलर्ट:कानपुर, मथुरा समेत 5 जिलों में सुबह बारिश, 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में मौसम बदल गया है। भीषण गर्मी और लू के बीच आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। गुरुवार तड़के कानपुर, आगरा, मथुरा और उन्नाव में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुरुवार को यूपी के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिजली गिर सकती है। आंधी भी चलेगी। अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। इससे पहले, बुधवार को प्रयागराज-वाराणसी समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर समेत 10 जिलों में जमकर ओले गिरे। वाराणसी में हवा की रफ्तार 100 किमी, जबकि अयोध्या में 87 किमी प्रति घंटे की गति रिकॉर्ड की गई। आंधी-बारिश से प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। इससे 13 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुईं। 21 लोग घायल हो गए। अयोध्या- अमेठी में 2-2, प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 की जान गई। बांदा अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में माैसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला मई के पहले हफ्ते में जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-तूफान के हालात बनेंगे। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर ममदानी:मुलाकात से पहले कहा था- कोहिनूर भारत को लौटाने बोलूंगा, यह हीरा 177 साल से ब्रिटेन के पास
    Next Article
    BBAU- हॉस्टल के मेस की गंदगी का वीडियो वायरल:मेस संचालक पर FIR कराने पर अड़े छात्र, धरना तीसरे दिन भी जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment