Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU- हॉस्टल के मेस की गंदगी का वीडियो वायरल:मेस संचालक पर FIR कराने पर अड़े छात्र, धरना तीसरे दिन भी जारी

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) में मंगलवार देर शाम शुरू हुआ छात्रों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार को दिन भर चले धरना और प्रदर्शन के बीच छात्रों की तरफ से 11 सूत्रीय मांग पत्र सामने आया। जिसमें मेस संचालक के खिलाफ FIR कराने के अलावा डीन और वॉर्डन का पद से इस्तीफा देने की मांग भी शामिल हैं। इस बीच BBAU के हॉस्टल की मेस में गंदगी का एक वीडियो भी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में खुली नाली और बेहिसाब गंदगी के बीच मेस कर्मी बर्तन धुलता दिख रहा हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में सिक्युरिटी इंचार्ज से स्टूडेंट्स की पुलिस की मौजूदगी में बहस होती भी दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ BBAU प्रशासन की तरफ से कुछ लोगों पर गलत नरेटिव सेट कर कैंपस में माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया हैं। जांच के लिए टीम गठित प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार के मुताबिक मंगलवार रात कुलपति आवास में जबरन घुसने के मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 20 अप्रैल को छात्रा को बुखार आने पर विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र से दवाएं ली। बाद में वह स्थानीय अभिभावक के साथ अवकाश लेकर वाराणसी घर चली गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास में खराब भोजन परोसने के आरोपों को निराधार बताया है। इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। कुछ शरारती छात्र मामले को गलत तरीके से पेश कर विश्वविद्यालय में माहौल बिगाड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हैं। 6 तस्वीरें देखिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-बारिश से 13 मौतें,आज 68 शहरों में अलर्ट:कानपुर, मथुरा समेत 5 जिलों में सुबह बारिश, 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    अलीगढ़ के 20 केंद्रों पर होगी ​NEET UG परीक्षा:3 मई को 9819 परीक्षार्थी होंगे शामिल, आधा घंटे पहले प्रवेश हो जाएगा बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment