Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भाजपा के आठों राज्यसभा कैंडिडेट नए:केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम नहीं; राज्यपाल गंगवार की बेटी को टिकट

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार दोपहर 8 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। सभी नए उम्मीदवार हैं। इनमें 2 महिलाएं हैं। इनमें 2 ब्राह्मण, 1 ठाकुर, 3 पिछड़े और 2 दलित हैं। पिछड़े वर्ग में एक लोधी, एक कुर्मी और एक पाल समाज से हैं। वहीं, दलित वर्ग में एक खटीक और एक पासी समाज से हैं। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी का टिकट काट दिया गया है। दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी, बृजलाल, गीता शाक्य, अरुण सिंह को दोबारा मौका नहीं मिला है। यूपी में राज्यसभा की 31 सीटें हैं। इनमें 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। लिस्ट देखिए… सभी 8 प्रत्याशियों को जानिए… 1. धर्मपाल सिंह धर्मपाल सिंह बरेली की आंवला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और योगी कैबिनेट में पशुधन मंत्री हैं। 2. राधाकांत ओझा राधाकांत ओझा प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। 2024 में फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी उनका नाम भाजपा के संभावित दावेदारों में प्रमुखता से सामने आया था। 3. प्रकाश पाल प्रकाश पाल भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जून 2026 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 4. विद्यासागर सोनकर विद्यासागर सोनकर जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे पहले लोकसभा सांसद रह चुके हैं और भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 5. गोपी कृष्ण पांडेय गोपी कृष्ण पांडेय का नाम भाजपा ने पहली बार इस स्तर पर राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर सामने रखा है। 6. प्रियंका सिंह रावत प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी लोकसभा सीट से 2014 में भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। वह बाराबंकी की पहली महिला सांसद बनी थीं। 2019 में भाजपा ने उनकी जगह उपेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया। 7. राम प्रताप सिंह चौहान जून 2026 में उन्हें भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया। वे 1991-94 के दौरान भाजपा युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष रहे हैं। 8. श्रुति गंगवार श्रुति गंगवार झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। संतोष गंगवार ने 24 सितंबर को दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसी मुलाकात के बाद संतोष गंगवार की बेटी श्रुति का राज्यसभा जाना तय हो गया था। भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड, ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने की कोशिश भाजपा-सपा का गणित समझिए मोदी मंत्रिमंडल से 3 मंत्रियों की छुट्‌टी होने की संभावना लिस्ट में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी और राज्य मंत्री वर्मा का नाम नहीं है। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए भी BJP ने दूसरे नाम घोषित किए हैं। यानी फिलहाल इन दोनों के लिए राज्यसभा में लौटने का रास्ता बंद हो गया है। पुरी के लिए अगला संभावित रास्ता 2027 में खाली होने वाली राज्यसभा सीटें हो सकती हैं। अप्रैल 2027 में केरलम की 3 सीटों का कार्यकाल खत्म होगा, लेकिन वहां BJP के मौजूदा विधानसभा संख्या-बल को देखते हुए पुरी का वहां से राज्यसभा पहुंचना आसान नहीं माना जा सकता। पुरी का राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। संविधान के अनुच्छेद 75(5) के तहत वे लगातार 6 महीने तक ही सांसद बने बिना केंद्रीय मंत्री रह सकते हैं। पीयूष गोयल को पहले ही भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया जा चुका है। लिहाजा मोदी मंत्रिमंडल से तीन मंत्रियों को हटना तय है। हरदीप पुरी का एप्स्टीन फाइल में भी नाम सामने आया था। हरदीप 2018 में पहली बार राज्यसभा सदस्य बने थे और बीएल वर्मा को 2020 में राज्यसभा भेजा गया था। लखनऊ से ज्यादा ताकतवर बना बाराबंकी अवध का छोटा सा जिला बाराबंकी भाजपा की राजनीति में लखनऊ को छोड़़कर अन्य किसी जिले अधिक ताकतवर हो गया है। भाजपा में प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत बाराबंकी से हैं। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैद्यनाथ रावत भी बाराबंकी से हैं। अब राज्यसभा चुनाव में भी बाराबंकी की प्रियंका रावत को टिकट दिया है। प्रियंका भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी बाराबंकी जिले से ही हैं। भाजपा के प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव भी बाराबंकी से ही हैं। अब जानिए सपा प्रत्याशियों के बारे में… सपा प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं। उन्हें जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का करीबी माना जाता है। वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी हैं। पिता परिमल नथवानी झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं। 3 महीने पहले NDA के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे थे। जबकि सपा के दूसरे प्रत्याशी प्रो.रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव के चाचा हैं। वह 90 के दशक से लगातार राज्यसभा में सपा की ओर से जा रहे हैं। एक बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। वर्तमान में राम गोपाल यादव पार्टी के प्रमुख महासचिव भी हैं। यह खबर भी पढ़िए:- सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को फटकारा:कहा- आपको पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है, आपकी जगह जेल में है चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट के आदेश के बावजूद 5 करोड़ रुपए जमा नहीं करने पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा, "इस अहंकार को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।" पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व CJI गवई बोले-विचाराधीन मामले पर बयान मर्यादा के खिलाफ:जस्टिस भुइयां ने कहा था- वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी
    Next Article
    सरकारी आश्रम स्कूल में 82 स्टूडेंट्स का आधा सिर मुंडवाया:बच्चों के खेलने से नाराज हो गए थे सुपरिटेंडेंट, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment