Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, 26 जिलों में पारा 40°C पार:प्रयागराज समेत 6 शहरों में लू का अलर्ट; मौसम विभाग बोला- जरूरी हो, तभी बाहर निकलें

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। रविवार को ज्यादातर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस का एहसास हो रहा है। सड़कों पर सन्नाटा है। वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बांदा एशिया में सबसे गर्म शहर रहा था। तब अधिकतम तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया था। इस बार गर्मी ने सामान्य से करीब 10 दिन पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले साल 27 अप्रैल को पहली बार तापमान 45°C के पार पहुंचा था, जबकि इस बार यह स्थिति अप्रैल के मध्य में ही बन गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज पूर्वी यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू (हीट-वेव) का अलर्ट जारी किया है। लोगों को घर के अंदर रहने और दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- लंबे समय तक चल सकती है लू IMD के अनुमान के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक लू की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है लू? मौसम विभाग के मुताबिक, लू तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। जून तक कैसा रहेगा मौसम? ग्राफिक्स के जरिए समझिए- अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- शरीर को भीतर से ठंडा रखने के लिए क्या करना चाहिए? सवाल- क्या ठंडे फूड का मतलब ‘फ्रिज में रखी हुई ठंडी चीजें’ हैं? जवाब- नहीं, ‘कूलिंग फूड’ यानी जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और जिनकी तासीर ठंडी होती है। उदाहरण के लिए- तरबूज, खीरा, ककड़ी, दही और छाछ जैसे फूड्स की तासीर ठंडी होती है। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और बॉडी टेम्परेचर बैलेंस रखने में मदद करते हैं। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स, कोल्ड कॉफी या फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी कुछ मिनट के लिए ठंडक देते हैं, लेकिन ये शरीर को अंदर से कूल नहीं करते हैं। वो कौन-सी चीजें हैं, जिसे लोग कूलिंग फूड समझकर खाते हैं, लेकिन असल में वो नुकसान पहुंचाती हैं? गर्मियों में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए या बहुत कम मात्रा में खानी चाहिए? ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- गर्मियों में हो सकता है हीट हेडेक: 5 ट्रिगर पॉइंट्स से सावधान, जानें किन लोगों को रिस्क ज्यादा, बचाव के 8 टिप्स गर्मियों में कुछ लोगों को सिरदर्द, भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं। कभी अचानक चक्कर आ जाता है। कई बार तो इसकी वजह से डेली रुटीन तक प्रभावित हो जाता है। तेज गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है। पसीने के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकलते हैं। इससे सिरदर्द, थकान, चक्कर या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होते हैं। मेडिसिन की भाषा में इसे ‘हीट हेडेक’ कहते हैं। यह कोई अलग बीमारी नहीं है, बल्कि शरीर का एक संकेत है कि वह गर्मी से परेशान है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी-प्रेमिका ने डंपर के आगे लगाई छलांग, हुई मौत... कौशांबी में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
    Next Article
    संडे जज्बात-क्या है भगवान? राधे-राधे करते मारे गए मेरे मम्मी-पापा:अगर भगवान के दर वृंदावन में नाव पलट जाती है, तो कौन जाएगा वहां?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment