Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, बांदा देश में सबसे गर्म:पश्चिम में आंधी-बारिश से बदला मौसम; इस महीने 47-48°C तक जाएगा पारा

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 45°C के पार पहुंच गया। शुक्रवार को बांदा का तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा था। शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। गर्म हवाएं चल रही हैं। वाराणसी में गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अब सुबह 7.30 से 1 बजे तक क्लासेस चलेंगी। स्कूल जा रहे बच्चे मुंह पर कपड़े बांधे और छाते लिए नजर आए। प्रयागराज-झांसी समेत 17 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इसके पार दर्ज किया गया। पिछले साल अप्रैल के आखिरी हफ्ते यानी 27 अप्रैल को पारा 45°C के पार पहुंचा था। यानी, इस बार 10 दिन पहले से ही गर्मी अपने सख्त तेवर दिखाने लगी है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में शुक्रवार शाम मौसम बदल गया। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे पारे में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- अगले 3 दिनों में तापमान 2-3°C डिग्री बढ़ेगा। महीने के अंत तक पारा 47°C-48°C तक पहुंच सकता है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। हालांकि, इससे बारिश की संभावना नहीं है। आसमान में बादल छा सकते हैं। इससे उमस बढ़ेगी। कहीं-कहीं लू जैसे हालात बनेंगे। मौसम की तस्वीरें देखिए- शहरों का हाल जानिए- कल की 4 तस्वीरें देखिए… 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? अभी से क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इसके साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस साल ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक यानी 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ अग्निकांड- राख में जिंदगी तलाशने का ड्रोन VIDEO:20 साल की कमाई चंद पलों में जली, सिसकते हुए महिला बोली- कुछ नहीं बचा लखनऊ के विकास नगर में जिस आशियाने को बनाने में सालों की मेहनत लगी, वो चंद मिनटों में राख में बदल गया। जहां कभी हंसी गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा है। राख ही राख है। आग ने सिर्फ सामान नहीं जलाया, लोगों के सपने और उम्मीदें भी अपने साथ ले गई। अब राख के ढेर में लोग अपने हिस्से की यादें ढूंढ रहे हैं। कोई टूटी तस्वीर, कोई बचा हुआ सामान… ताकि उसी के सहारे जिंदगी फिर से शुरू कर सकें। ड्रोन VIDEO देखिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरान से किसी भी हाल में यूरेनियम लेंगे:बुधवार तक समझौता नहीं हुआ तो सीजफायर खत्म, नाकेबंदी जारी रही तो फिर बमबारी होगी
    Next Article
    प्रेमी की हत्या करने वाली बोली- ब्लैकमेल कर रहा था:आगरा में बार-बार होटल बुलाता, पति को अश्लील वीडियो भेजने की धमकी देता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment