Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में IMA की नई कार्यकारिणी घोषित:डॉ B S गोयल बने अध्यक्ष, डॉ ललित वार्ष्णेय को चुना गया सचिव

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्थानीय एक होटल में आयोजित चुनाव में सर्व सम्मति से अध्यक्ष,सचिव सहित सभी पदों पर नियुक्ति की गई। सभी की सहमति से डॉ बी एस गोयल को अध्यक्ष तो डॉ ललित वार्ष्णेय को सचिव चुना गया। सभी 13 पदों पर पदाधिकारियों के नियुक्त होने के बाद जिले चिकित्सकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दी। मीटिंग कर चुने गए पदाधिकारी IMA की एक बैठक स्थानीय एक होटल में हुई। यहां चिकित्सकों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मथुरा इकाई की नवीन कार्यकारिणी के गठन के अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में चिकित्सकों ने अपनी अपनी समस्याओं को भी रखा। जिस पर नवीन पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जहां जरूरत होगी वहां डॉक्टर की टीम खड़ी नजर आएगी। यह चुने गए पदाधिकारी IMA की नवीन गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ B S गोयल,सचिव पद पर डॉ ललित वार्ष्णेय के अलावा डॉक्टर राजीब मित्तल, डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ मोहित गुप्ता, डॉ वर्षा तिवारी को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ अशोक अग्रवाल और डॉ मनोज गुप्ता की उपस्थिति में नियुक्त किए गए नवीन पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। इन्हें भी मिला दायित्व IMA की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष,सचिव और उपाध्यक्ष के अलावा संयुक्त सचिव के पद पर डॉ सिदार्थ धनगर व डॉ अनु गोयल चुने गए। इसके साथ ही डॉ शैफाली सिंगल, डॉ मनिका भाटी (कल्चरल सेक्रेटरी), डॉ अंशुल गोयल (इवेंट मैनेजर), डॉ आंचल गोयल (साइंटिफिक सेक्रेटरी), डॉ विशवेंद्र (ट्रेजर), डॉ प्रवीण गोयल (इंसीनरेटर इंचार्ज), डॉ विपुल गोयल (बिल्डिंग इंचार्ज) डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ नेहा मित्तल (स्पोर्ट सेक्रेटरी), डॉ हार्दिक जैन, डॉ देवेंद्र अग्रवाल, डॉ राघब कुमार, डॉ एस के जैन (सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव), डॉ प्रेम पाल भाटी, डॉ सोभित गुप्ता, डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ राजेश सिंह, डॉ दिलीप शर्मा, डॉ विनय तिवारी, डॉ रितिन गोयल, डॉ पवन अग्रवाल, डॉ एस के गुप्ता, डॉ सिखा गुप्ता (स्टेट रिप्रेजेंटेटिव) पद पर नियुक्त किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती:बुलेट व स्पोर्ट्स बाइक्स पर चला चेकिंग अभियान
    Next Article
    दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत में सफर करेंगे उपराष्ट्रपति:21 अप्रैल को आईआईएमटी दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment