Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, पारा 42°C पार:धूप-गर्म हवाओं से बढ़ा तापमान; मौसम विभाग बोला- पिछले साल का रिकॉर्ड टूटेगा

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बुधवार सुबह से तेज धूप निकली है। गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे पारा में 4-5°C का उछाल आया है। बांदा-झांसी समेत 5 जिलों का तापमान सीजन में पहली बार 40°C के पार पहुंच गया है। रात में भी उमस का एहसास हो रहा। मौसम विभाग का कहना है कि गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी और तपिश महसूस हो रही है। अगले चार-पांच दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। फिलहाल, गर्मी बढ़ती रहेगी। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.6°C रिकॉर्ड किया गया। झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर में भी पारा 40°C पार कर गया। बांदा में रात का तापमान 27.2°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति-चक्रवात (Anticyclone) के मध्य भारत की ओर खिसकने से प्रदेश तापमान में एक हफ्ते में 3 से 4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ज्यादातर जिलोंं में अधिकतम तापमान 40°C के पार जा सकता है। मानसून में कम बारिश के आसार की वजह से ये साल पिछले साल (46.2 डिग्री) से ज्यादा गर्म रह सकता है। मौसम की तस्वीरें- शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? पिछले साल 46.2 डिग्री तक गया था पारा पिछले साल भीषण गर्मी पड़ी थी। पारा 46.2 डिग्री तक गया था। यह तापमान 17 मई को बदायूं में रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा, 25 से ज्यादा जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार गया था। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए इस साल की बारिश पर अल-नीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। माैसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डाॅ. एम. महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला-नीना जैसी स्थितियां खत्म हो जाएंगी। अल-नीनो जैसी स्थितियां बनने लगेंगी। यह कम बारिश का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने की संभावना है। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस साल ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक यानी 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में फैक्ट्री मालिक बोले- श्रमिक हिंसा नहीं कर सकते:तोड़फोड़ करने वाले बाहरी; वर्कर्स ने कहा- गांव लौट जाएंगे नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार-मंगलवार को हिंसा हुई। उपद्रवियों ने फैक्ट्रियों पर पथराव और तोड़फोड़ की। 80 से अधिक जगह पर उपद्रव हुआ। पुलिस ने हंगामा करने वालों के खिलाफ नोएडा के 7 थानों में FIR दर्ज कराई। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 396 लोगों को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आपकी कहीं जॉब लगवा दूंगा...' कानपुर में तैनात सिपाही ने छात्रा से किया रेप
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में दम घुटने से प्रधान पति समेत 2 की मौत, गेहूं रखने के लिए टैंक की सफाई कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment