Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का केदारनाथ जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

    18 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, इस्लाम और शरीयत के मुताबिक किसी मुस्लिम का मंदिर में पूजा-पाठ करना नाजायज और हराम है। उन्हें अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। सारा 25 अक्टूबर को केदारनाथ धाम गई थीं। वहां उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना की थी। 2017 में सारा अली अपनी फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान करीब 2 महीने तक वहां रही थीं। अब तक करीब 5 बार वह केदारनाथ और भगवान तुंगनाथ के मंदिर में पूजा कर चुकी हैं। अब मौलाना की पूरी बात पढ़िए… ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने पर अपना धार्मिक मत व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कई मुस्लिम युवाओं ने उनसे सवाल किया था कि क्या शरीयत-ए-इस्लामिया इसकी इजाजत देती है। इसी के जवाब में उन्होंने अपना पक्ष रखा। मौलाना ने कहा, “मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि शरीयत-ए-इस्लामिया अपने अनुयायियों को शिर्क करने की इजाजत नहीं देती। यानी दूसरे धर्म की धार्मिक परंपराओं को अपनाने या मंदिर में पूजा-पाठ करने की इजाजत किसी मुसलमान, चाहे वह पुरुष हो या महिला, को नहीं है।” उन्होंने कहा कि सारा अली खान भारत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने केदारनाथ मंदिर जाकर पूजा-पाठ और दर्शन किए और करीब आधे घंटे तक कतार में रहीं। मौलाना के मुताबिक, शरीयत की रोशनी में उनके ये काम नाजायज और हराम हैं। उन्होंने सारा को शरीयत की नजर में मुजरिम और गुनहगार भी बताया। मौलाना ने कहा कि सारा अली खान को तौबा करके खुदा की बारगाह में माफी मांगनी चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसा न करने पर वह शरीयत की नजर में बड़े गुनाह की दोषी होंगी। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्पष्ट किया कि यह उनका निजी धार्मिक मत और बयान है। इसे सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं या पूरे इस्लामी समुदाय की एकमत राय नहीं माना जाना चाहिए। सारा अली खान 3 दिन केदारनाथ में रहीं, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर सारा अली खान 25 से 27 अक्टूबर तक उत्तराखंड में रहीं। वह हेलिकॉप्टर से धाम पहुंची थीं। यहां वह सादे कपड़ों और टोपी में नजर आईं। जिससे कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। जो लोग सारा को पहचान पाए वे उन्होंने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। सारा पहले दिन से सुबह और शाम की आरती में शामिल हो रही थीं। इसके बाद दोस्तों के साथ आसपास घूमने निकल जाती थीं। सारा ने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी जिंदगी के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने केदारघाटी में 6 से 7 नए दोस्त भी बनाए। उनसे आसपास ट्रैकिंग की जगहों के बारे में जानकारी ली। सारा के धाम पहुंचने के बाद यहां बर्फबारी भी हुई थी। ठंड के कारण वह गर्म कपड़ों में नजर आईं। सारा मंगलवार देर शाम हेलिकॉप्टर से देहरादून पहुंचीं और यहां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। तस्वीरें देखिए- सारा बोलीं- केदारनाथ मेरा घर, 2017 से लगाव केदारनाथ में कई महीनों से रुके अंकित बाजपेई को सारा ने बताया कि केदारनाथ मेरा घर जैसा है। 2017 से मैं हर साल कोशिश करती हूं कि धाम में आकर बाबा के दर्शन कर सकूं। उन्होंने अंकित बाजपेई के साथ कई रील भी बनाईं। सारा ने अपने फोन से केदारनाथ धाम की फोटो भी खींची हैं, जिन्हें वे बाद में शेयर करेंगी। रात के समय में सारा ने लोगों के साथ मिलकर चाय भी पी। एक्ट्रेस तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर भी जा सकती हैं। पिछले साल भी 22 अक्टूबर को सारा ने केदारनाथ और तुंगनाथ धाम के दर्शन किए थे और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सारा बाबा के दर्शन के लिए आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं रविवार, 25 अक्टूबर को सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठिठुरते हुए देखकर वहां खड़ी महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सकीं। सारा अपने दोस्तों के साथ धाम पहुंची थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। समिति ने तब कहा था कि केदारनाथ में प्रवेश के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। विवाद बढ़ने पर BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। 22 अक्टूबर 2025 की तस्वीरें- दिवाली से पहले आती हैं केदारनाथ सारा का केदारनाथ से पहला आध्यात्मिक और पेशेवर जुड़ाव 2017 में उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद वह लगातार यहां आती रही हैं। अक्टूबर 2024 में दिवाली से ठीक पहले उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फोटो शेयर की थीं। वहीं, 2023 में उन्होंने दो बार धाम की यात्रा की। 6 मई 2023 को केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन किए, जबकि करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2023 में वह फिर केदारनाथ पहुंचीं। इसके अलावा नवंबर 2021 में सारा अली खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची थीं। 6 साल पहले सारा अली खान ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे सारा अली खान ने 2020 में काशी में श्री विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। वह उन दिनों मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सारा इससे दो दिन पहले गंगा आरती में शामिल हुईं और काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना की और शिवलिंग को स्पर्श किया। इस पर संतों व विद्वानों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। 3 साल पहले की थी महाकाल की पूजा सारा अली खान 2022 में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए थे। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधे घंटे तक मंत्रों का जाप किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस आधार नहीं; डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार को मिली राहत
    Next Article
    हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:सीरीज ‘एक्स-मेन’ में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment