Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में गर्मी दिखाने लगी तेवर, पारा 40°C पार:लू जैसी गर्म हवाएं चल रहीं; इस बार मानसून में भी कम बारिश के आसार

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। पारा 40°C के पार पहुंच गया है। मंगलवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। लू जैसी गर्म हवा चल रही है। लोगों का पसीने से बुरा हाल है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 2 सप्ताह कोई भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इस वजह से बारिश के आसार नहीं हैं। पारा 45°C तक पहुंचेगा। इस बार मानसून में कम बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इस वजह से प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं है। हवा का रुख बदलेगा। पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी। गर्मी में और इजाफा होगा। रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम की तस्वीरें- शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। सोमवार को माैसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डाॅ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल नीनो और ला नीना के बारे में जानिए- इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस वर्ष ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में बिना लीडर कैसे भड़के फैक्ट्री कर्मचारी:प्रशासन की बात श्रमिकों तक नहीं पहुंची, मांगें न मानने की अफवाह से हिंसक हुए यूपी के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 3 दिन से फैक्ट्री कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया। आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ीं। 50 से ज्यादा फूंक दीं। पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने डॉ. अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए:नदीगांव में अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण, वरिष्ठों का सम्मान किया
    Next Article
    मायावती ने आंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाए:बोलीं- बहुजन के मसीहा थे बाबा साहेब; प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे अखिलेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment