Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में गोवंश काटने का आरोपी शहजाद एनकाउंटर में ढेर:एक लाख का इनामी था; 2 सिपाही घायल; DIG ने शाबाशी दी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद एनकाउंटर में ढेर हो गया। उसकी उम्र 40 साल थी। पुलिस का दावा है कि वह पेशेवर तरीके से गोवंश की हत्या करता था। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। यह मुठभेड़ मिर्जापुर थाना इलाके के शेरपुर गांव में मंगलवार शाम करीब 3 बजे हुई। घायल सिपाहियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीआईजी अभिषेक सिंह सिपाहियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक सिपाही के कंधे पर हाथ रखकर उसे शाबाशी दी। 3 फोटो देखिए... कैसे हुई मुठभेड़, सीन समझिए... पुलिस के अनुसार, बदमाश शहजाद बुधवार दोपहर में गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहा था। मिर्जापुर और फतेहपुर थाने की पुलिस ने शहजाद को शेरपुर गांव के पास घेर लिया। उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने खुद को चौतरफा घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। शहजाद की फायरिंग में दो सिपाही सोमेंद्र और कुलदीप घायल हो गए। दोनों के हाथ में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने पोजिशन लेते हुए शहजाद को जवाब दिया। गोली लगने से शहजाद घायल हो गया और वह गिर पड़ा। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। डीआईजी बोले- लंबे समय से शहजाद की तलाश थी डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- शहजाद एक शातिर और पेशेवर गोकश था। वह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहजाद के खिलाफ सहारनपुर जिले के थानों में गोकशी-गैंगस्टर समेत 44 मुकदमे दर्ज हैं। वह सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गंदेवडा का रहने वाला था। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-इजराइल का ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला:तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक; इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- यह वकालत नहीं, खुलेआम गुंडागर्दी:बाराबंकी टोल प्लाजा विवाद में कड़ी टिप्पणी की, कहा- केस लड़ने वाला बहादुर वकील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment