Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मानसून लेट, अब 24 जून तक पहुंचेगा:बारिश थमने से गर्मी बढ़ी, पारा 42.5°C; 24 घंटे में 5°C उछलेगा तापमान

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में 2 हफ्ते से जारी आंधी-बारिश का सिलसिला थमने से गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को सभी 75 जिलों में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 24 घंटे में पारा 5°C उछलकर 47°C तक पहुंच सकता है। 9 जून से 3 दिन हीटवेव (लू) चलेगी। 11 जून के बाद प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू होगा। तभी गर्मी से राहत मिलनी शुरू होगी। IMD के मुताबिक, इस बार यूपी में मानसून 4 से 6 दिन लेट पहुंच सकता है। इसके 24 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। आने के बाद 10 दिनों में मानसून पूरे यूपी पर छा जाएगा। मानसून आमतौर पर 18-20 जून के बीच यूपी पहुंचता है। शनिवार को झांसी 42.5°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में 42.2°C, जालौन में 41.4°C, फतेहपुर में 41.4°C और वाराणसी में 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो आजमगढ़ में रात का पारा सबसे कम 20°C दर्ज किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में आंधी-तूफान और बारिश के सारे सिस्टम खत्म हो गए हैं। फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। प्री- मानसून बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। लू के हालात बनेंगे। मानसून 24 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। आसार ऐसे हैं कि 20 से 25 दिन में मानसून कमजोर भी पड़ जाएगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक पहुंच सकता है? नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- इजराइल ट्रम्प सरकार की जासूसी करा रहा:बर्नर फोन का इस्तेमाल कर रहे अमेरिकी अधिकारी; इजराइल बोला- आरोप झूठे
    Next Article
    प्रतीक यादव के बर्थडे पर पत्नी अपर्णा भावुक:बेटी ने पियानों पर 'हैप्पी बर्थडे' की धुन बजाई; 25 दिन पहले हुआ था निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment