Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मौसम बिगड़ा, लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे:25 जिलों में तेज बारिश, काशी में आंधी; बिजली गिरने से 5 की मौत

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे पहले प्रयागराज और मथुरा में तेज बारिश हुई। धूलभरी आंधी चली। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। स्कूली बच्चे और दफ्तर के लिए निकले लोग रेनकोट और छातों के साथ नजर आए। ऐसे ही कानपुर, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मेरठ समेत 25 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। काशी में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। घाटों पर दुकान लगाने वाले लोग सामान समेटकर वापस लौट गए। अयोध्या, बाराबंकी और सिद्धार्थनगर में बारिश के साथ मटर के दाने बराबर ओले गिरे। प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई। कई जगह गेहूं की खड़ी फसलें गिर गईं। सरसों और आलू की फसल पर खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। 2 दिन बाद इसका असर कम होने लगेगा। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की रफ्तार नोएडा में 59 किमी, आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी/घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी. रिकॉर्ड हुई। मौसम की तस्वीरें- क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में बढ़ रहे मास शूटर:ऑनलाइन कम्युनिटी इन्हें ‘संत’ मान रही; हिंसक कंटेंट दिखाने वाला एल्गोरिदम अपराध की राह पर ले जाता है
    Next Article
    यूपी में 'धुरंधर' पर विवाद, इमरान मसूद बोले- बकवास फिल्म:पूर्व सपा सांसद ने कहा- अतीक का ISI से संबंध कैसे दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment