Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मौसम विभाग बोला-अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान आएगा:लखनऊ में बूंदाबादी, 42 जिलों में अलर्ट; 24 घंटे में 7 की मौत

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से लखनऊ में बूंदाबांदी हो रही है। बाराबंकी, सीतापुर, अयोध्या, कानपुर, रायबरेली समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए हैं। तेज सर्द हवाओं की वजह से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी की है कि अगले 3 तीने घंटे के अंदर प्रदेश के कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। बिजली भी गिर सकती है। इसलिए अलर्ट मोड पर रहें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अयोध्या, सीतापुर और बाराबंकी में ओले गिरे। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर समेत 22 जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश संभल में 130 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि 97 मिमी बारिश के साथ कासगंज दूसरे नंबर पर रहा। लखनऊ में खराब मौसम के चलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य की फ्लाइट नहीं उतर सकी। इसके बाद विमान की लैंडिंग भोपाल में कराई गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में कासगंज में 2 बच्चों, औरैया में दादी-पोती, गोरखपुर में 2 युवकों और संभल में एक बच्ची की जान गई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। अगले एक हफ्ते तक लू चलने के आसार नहीं हैं। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले 5 दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। अधिकारी फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपें, ताकि मुआवजा दिया जा सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह ने कैसे किया 'खेला'?
    Next Article
    UP में कर्मचारियों के लिए नई तबादला नीति लागू:5-31 मई तक होंगे ट्रांसफर, अब वॉट्सऐप पर आएगा सम्मन; कैबिनेट में 29 प्रस्ताव पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment