Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी-अगले 3 घंटे सावधान रहें:लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश; किसान बोला- आधी फसल बर्बाद हुई

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश हो रही है। बुधवार तड़के से लखनऊ-अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। बिजली कड़क रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है। लोगों को मैसेज भेजकर कहा है कि सावधान रहें। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बिगड़ा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज ओले गिरे। कानपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। आज पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। आंधी के भी आसार हैं। तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- संभल की रचैटा गांव के रहने वाले मेहमद हसन ने बताया- इस बार फसल अच्छी हुई थी, लेकिन बारिश की वजह से गेहूं की 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। जहां पहले 2 क्विंटल तक उपज होती थी, वहीं इस बार सिर्फ एक से सवा क्विंटल ही निकलने की उम्मीद है। मसूर की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    मथुरा में लोगों ने युवक को पीटा:बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा रहा था, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment