Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में नदियां उफनाईं, 600 परिवारों ने घर छोड़ा:गोंडा-बदायूं में पुल डूबे, 7 शहरों में स्कूल बंद; 46 जिलों में बारिश का अलर्ट

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में 4 दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कुशीनगर में गंडक (नारायणी) नदी में बाढ़ आ गई है। 2 गांवों के 1,400 परिवार प्रभावित हुए हैं। 600 परिवार अपना घर छोड़कर तटबंध पर रहने को मजबूर हैं। गोंडा और बदायूं में छोटे पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। लोग 2-3 फीट पानी के बीच पुल पार कर रहे हैं। सीतापुर में सरायन और पिरई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर पहुंच गया है। लोग ट्रैक्टर और जेसीबी से सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। वहीं, उन्नाव में लोग मकानों और दुकानों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। इधर, सोमवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। 96 घंटों के बाद लोगों को धूप के दर्शन हुए हैं। हालांकि, जलभराव और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 7 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बरेली, लखीमपुर खीरी, संभल, बिजनौर और मुरादाबाद में 12वीं तक, जबकि गोंडा और जौनपुर में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने आज भी 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, रविवार शाम से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर थम गया। बाराबंकी में 30 दिनों से सरयू नदी में लटकी 150 साल पुरानी मस्जिद बह गई। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भरे पानी को पंप से बाहर निकालना पड़ा। लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर जलमग्न हो गया। हरदोई में एडीएम की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए बारिश से फसल बर्बाद हुई तो मुआवजा कैसे पाएं, जानिए यूपी के मौसम से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़िए- आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल ने हमास आतंकी को मार गिराया:7 अक्टूबर के हमले में इजराइली महिला को किडनैप कर जबरदस्ती गाजा ले गया था
    Next Article
    IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अब क्या करेंगी:यूपी की राजनेता बनेंगी या घर में बच्चे पालेंगी; VIDEO में देखिए क्या हैं ऑप्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment