Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में लाइन:घट स्थापना के लिए 8 मुहूर्त, पालकी पर सवार होकर आई हैं मां जगदम्बा

    4 hours ago

    1

    0

    आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक रहेगी। पहले दिन घट स्थापना के लिए 8 मुहूर्त हैं। यूपी के देवी मंदिरों में सुबह लंबी लाइन है। काशी में मां कुष्मांडा के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ है। मंदिर से 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है‌। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं, लेकिन उन्होंने रहने के लिए भगवान शिव की नगरी काशी को चुना। काशी में वरुणा नदी के किनारे मां शैलपुत्री का प्राचीन मंदिर है। पूरे भारत में ये इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां खुद विराजमान हुईं। जबकि दूसरे शक्तिपीठों में मां की प्रतिमा और पिंडियों के दर्शन होते हैं। यह मंदिर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर अलईपुरा कस्बे में हैं। काशी के ज्योतिषाचार्यों ने बताया- 89 साल बाद नवरात्रि पुराने साल में शुरू और नए साल में समाप्त होगा। इस बार माता जगदम्बा पालकी पर सवार होकर आई हैं। बृहस्पति संवत्सर का लोप हो जाएगा। नया साल रौद्र संवत्सर से शुरू होगा। नए साल का राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे। घट स्थापना के 8 मुहूर्त जानिए- यूपी में नवरात्रि से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी:नवरात्रि के पहले दिन श्रीराम यंत्र का पूजन करेंगी, वीआईपी पास से नहीं होगी एंट्री
    Next Article
    वाराणसी में बिना रजिस्ट्रेशन के गंगा में नाव नहीं चलेगी:CP बोले - एक सप्ताह में सभी पंजीकरण कराएं, ओवरलोडिंग पर सीज होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment