Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

    8 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित इस अभियान का उद्देश्य उनके सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सोमवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल हुए। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अभियान के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक माह के ‘सेवा संकल्प’ अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की ‘सफलता गाथा’ के रूप में जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि हर शक्ति केंद्र, हर बूथ और हर क्षेत्र में ऐसी दर्जनों कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बने परिवारों, नौकरी पाने वाले युवाओं और बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक कहानियां ही बदलते भारत और बदलते उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावी तस्वीर हैं।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को राज्य के हर अस्पताल में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण किया जाएगा तथा प्रत्येक जनपद में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के बड़े शिविर आयोजित होंगे। ईरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और परिणाम की राजनीति रही है। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन और परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाएगी।उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल उपलब्धियां गिनाना नहीं, बल्कि इनसे आम नागरिकों के जीवन में आए परिवर्तन की कहानियों को सामने रखना और सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं से संवाद किया जाएगा कि आज का भारत और उत्तर प्रदेश पहले जैसा नहीं था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के अद्वितीय उदाहरण हैं।ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा के प्रति उनके अदम्य संकल्प, कठोर परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व के साक्षी हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और 17 सितंबर से अभियान शुरू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बूटा सिंह अपमान मामला: एनसीएससी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 दिन में रिपोर्ट मांगी
    Next Article
    न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment