Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पहली बार होगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव:लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 और 16 अप्रैल को देशभर के एक्सपर्ट होंगे शामिल

    14 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में पहली बार पोल्ट्री सेक्टर को लेकर बड़े स्तर पर कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। 15 और 16 अप्रैल को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। किसानों और इंडस्ट्री को जोड़ने की पहल इस कॉन्क्लेव का आयोजन उदय सिंह के द्वारा किया जा रहा है, जो तेलंगाना पोल्ट्री इंडिया से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार पोल्ट्री सेक्टर का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिए किसानों को जागरूक किया जाएगा और अलग-अलग स्टेशनों के माध्यम से उन्हें उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। देशभर के बड़े एक्सपर्ट इसमें शामिल होंगे, जिससे पोल्ट्री सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे। राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तार की तैयारी उदय सिंह ने जानकारी दी कि इसी महीने 25 से 27 अप्रैल तक तेलंगाना में एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 120 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लखनऊ में होने वाला यह कॉन्क्लेव उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को नई दिशा देगा और बड़े बदलाव का आधार बनेगा। उत्पादन और खपत में बड़ा अंतर, सरकार की नजर पशुधन विभाग के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एनबी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार पहली बार इस तरह का कॉन्क्लेव करा रही है, जिसका मकसद किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि • यूपी में रोजाना करीब 3.5 करोड़ अंडों की खपत होती है • जबकि उत्पादन सिर्फ 2 करोड़ अंडों का ही हो पाता है • यानी करीब 1.5 करोड़ अंडे बाहर से मंगाने पड़ते हैं। नई पॉलिसी और सब्सिडी से बढ़ेगा पोल्ट्री सेक्टर एनबी सिंह ने बाताया की 2013 में पहली बार पोल्ट्री पॉलिसी लागू हुई थी। 2022 में इसमें सुधार कर नई पॉलिसी लाई गई। अब सरकार न्यूनतम 7% सब्सिडी, फ्री बिजली और अन्य सुविधाएं दे रही है। सरकार का लक्ष्य है कि इस कॉन्क्लेव के जरिए पोल्ट्री इंडस्ट्री को मजबूत किया जाए और उत्पादन बढ़ाकर मांग-आपूर्ति के अंतर को खत्म किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपाइयों में धक्कामुक्की, अंबेडकर प्रतिमा ही ढक गई:पूर्व मंत्री वाटर कूलर लेकर पहुंचे, प्रयागराज में डॉ. अंबेडकर के लिए अलग अंदाज
    Next Article
    भदोही में ट्रक से कुचलकर दर्शनार्थी की मौत:भतीजी की शादी का कार्ड चढ़ाने विंध्याचल जा रहे थे, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment