Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पलटा मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 शहरों में बारिश:धूलभरी आंधी चली, 10 जिलों में ओले का अलर्ट; 2 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। रविवार सुबह राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 15 शहरों में बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए। कई इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चली। अचानक बदले मौसम के बीच लोग सड़कों पर रुक गए। दुकानों और शेड के नीचे पनाह लेते दिखे। बाइक से निकले लोग रेनकोट पहने दिखाई दिए। कुछ लोग भीगते हुए ही अपने गंतव्य तक पहुंचे। बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर भी दिखाई दिया। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं। हालांकि, तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओले का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कई जगह रुक-रुक कर बारिश होगी। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया गया। झांसी में पारा 38.3°C और उरई में 37.8°C पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा - आज से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। 2 दिन प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश के आसार हैं। 40-50 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। ओले भी गिरेंगे। 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रदेश में व्यापक असर होगा। पहले मौसम की तस्वीरें- आपके शहर में मौसम कैसा है, मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है? जानने के लिए स्क्रोल करिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध के बीच अमेरिकी सेना ने जारी किया ईरानी मिलिट्री बेस पर हमले का वीडियो
    Next Article
    यूपी दरोगा भर्ती में सवाल- ‌अवसरवादी कौन, ऑप्शन में पंडित:डिप्टी CM बोले- ये स्वीकार नहीं, तीन ब्राह्मण विधायकों ने योगी को लिखा लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment