Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज इत्रोत्सव 2026 का शुभारंभ:प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और असीम अरुण ने किया उद्घाटन, इत्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में “कन्नौज इत्रोत्सव–2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। यहां जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी, इत्र स्टॉल, फूड स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में राधा रानी बृज संस्कृति कला समिति मथुरा द्वारा भजन गायन, नृत्यांजलि फाउंडेशन लखनऊ द्वारा रामायण, नृत्य नाटिका/गंगावतरण आदि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। “कन्नौज इत्रोत्सव–2026” का आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिसमें इत्र उद्योग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति की जा रही है। इत्रोत्सव कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज सदियों से इत्र की राजधानी के रूप में विश्व में प्रसिद्ध रहा। यहां के कारीगरों की मेहनत, कौशल और परंपरा ने कन्नौज को विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहाकि कन्नौज की पहचान यहां के कारीगरों, मिट्टी और फूलों की खुशबू से जुड़ी हुई है। इस इत्रोत्सव का उद्देश्य कारीगरों, व्यापारियों और उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर कन्नौज के इत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना और इसकी प्रभावी ब्रांडिंग करना है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ऐसे में यह इत्रोत्सव कन्नौज के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहाकि यह तीन दिवसीय इत्रोत्सव उत्साह, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम है, जो कन्नौज की पहचान को और मजबूत करेगा। कन्नौज सदियों से खुशबू की राजधानी के रूप में जाना जाता है और यहां की पारंपरिक इत्र निर्माण कला पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भविष्य में इत्र उद्योग मेला और अंतरराष्ट्रीय स्तर के इत्र महोत्सव के रूप में विकसित होगा, जिससे कन्नौज के इत्र उद्योग, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी बिनोद कुमार, सीडीओ आरके चौधरी, एडीएम देवेन्द्र सिंह, एएसपी अजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल, सीएम टूरिज्म फेलो नमन दुआ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप की शादी में कैफ ने नोट उड़ाए, VIDEO:रिंकू-प्रिया का डांस; क्रिकेटर ने वरमाला डालकर वंशिका को गले लगाया
    Next Article
    सोने के घोड़े पर विराजमान हुए भगवान रंगनाथ:आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान, मंदिर पहुंचने पर भगवान के साथ हुई लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment