Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा 44.4°C, हाथी बार-बार खुद नहा रहा:40 जिलों में लू की चेतावनी, कानपुर में बाइक पर बैठे युवक की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। आज यानी शुक्रवार को 40 जिलों में लू और 17 जिलों में गर्म रातों का अलर्ट है। सुबह से तेज धूप निकली है। हल्की हवाओं के बीच उमस महसूस हो रही है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 25 अप्रैल तक गर्मी के तेवर जारी रहेंगे। पारा 45°C के पार पहुंचेगा। हालांकि, 26 अप्रैल से 4 दिन बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे पश्चिमी यूपी से आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। जो धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। इससे 29 अप्रैल तक पूरे यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। कानपुर में चलती बाइक पर बैठे 45 साल के सुनील कुमार की मौत हो गई। परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप से उसकी जान गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम करने पर रोक लगा दी गई है। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथी बार-बार खुद ही नहा रहा है। लखनऊ जू में जानवरों के लिए बर्फ की सिल्ली, कूलर और स्प्रिंकलर (फव्वारे) के इंतजाम किए गए हैं। कानपुर में बाघ के लिए ORS के इंतजाम किए गए हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C या इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.4°C पहुंच गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। शुरुआत में पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। पारे में 2-3°C की गिरावट आ सकती है। मौसम की 4 तस्वीरें… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-टॉप 10: अमेरिका से समझौते में कौन सी वजहें बन रही रोड़ा? ईरान ने बताया
    Next Article
    भीषण गर्मी से तप रहा आगरा, 45°C तापमान का अनुमान:अगले दो दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, दिन में सड़कों पर रहता सन्नाटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment