Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा 44.4°C, हाथी बार-बार खुद नहा रहा:40 जिलों में लू की चेतावनी, कानपुर में चलती बाइक पर युवक की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली है। 40 जिलों में लू और 17 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है। यानी रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज और कल भीषण गर्मी पड़ेगी। पारा 45°C के पार पहुंचेगा। 26 अप्रैल से 4 दिन आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होगी। कानपुर में चलती बाइक पर बैठे 45 साल के सुनील कुमार की मौत हो गई। परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप से उसकी जान गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम करने पर रोक लगा दी गई है। गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथी बार-बार खुद ही नहा रहा है। लखनऊ जू में जानवरों के लिए बर्फ की सिल्ली, कूलर और स्प्रिंकलर (फव्वारे) के इंतजाम किए गए हैं। कानपुर में बाघ के लिए ORS के इंतजाम किए गए हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C या इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.4°C पहुंच गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। शुरुआत में पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। पारे में 2-3°C की गिरावट आ सकती है। 29 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी। मौसम की 4 तस्वीरें… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    व‍िजय का फर्स्‍ट डे, फर्स्‍ट शो... कैसा रहेगा तम‍िलनाडु में चुनावी बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन
    Next Article
    AKTU में बीवोक-बीसीए कोर्स शुरू होंगे:स्पेस-क्वांटम टेक्नोलॉजी पर ऑनलाइन कोर्स का आगाज, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment