Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर:35 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, बांदा रहा सबसे गर्म

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए विक्षोभ के असर से शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक इसका प्रभाव मध्यांचल और पूर्वांचल तक पहुंच जाएगा। प्रदेश के करीब 35 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए- शुक्रवार को वाराणसी और सुल्तानपुर 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। बलिया में 38.5 डिग्री और बांदा में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और मौसम में बदलाव जारी रहेगा। यहां है ओले गिरने की चेतावनी अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जातीन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना था। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। कहा था- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। ----------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 6 महीने बाद घर लौटा तोता 'किट्टू':अब ज्यादा 'मम्मी' बोलता, फल के बीज खाता; पहले से ज्यादा सो रहा
    Next Article
    फैशन टीवी हेड समेत 3 मुंबई से गिरफ्तार:चर्चित क्रूज पार्टी में आया था नाम, फंसा था फिल्म एक्टर का बेटा, गोरखपुर पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment