Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई सामान्य:स्टॉक पर्याप्त; कालाबाजारी पर अब तक 268 FIR और 22 गिरफ्तारियां

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। पेट्रोलियम कंपनी के कार्यकारी निदेशक संजय भण्डारी ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने साफ किया है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है। प्रदेश में कुल 13,168 पेट्रोल पंप (12,331 ओएमसी और 863 निजी) तथा 28 सप्लाई डिपो संचालित हैं। रोजाना औसतन 20 TKL पेट्रोल और 33 TKL डीजल की आपूर्ति की जा रही है। सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। बिक्री पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है। एलपीजी आपूर्ति भी पूरी तरह स्थिर राज्य में 4,143 एलपीजी वितरकों और 36 बॉटलिंग प्लांट के जरिए करीब 4.88 करोड़ उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। प्रतिदिन करीब 8 लाख सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी हो रही है। वितरकों के पास 1.3 दिन का स्टॉक उपलब्ध है और करीब 6 दिन का बैकलॉग तय समय के अनुसार पूरा किया जा रहा है। डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ी एलपीजी सेवाओं में 94% बुकिंग डिजिटल माध्यम से हो रही है। साथ ही 94% मामलों में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का पालन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से डिजिटल बुकिंग और डिलीवरी के समय DAC साझा करने की अपील की गई है। प्रदेश में अब तक लगभग 21.55 लाख PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं। पिछले एक महीने में 28,210 नए कनेक्शन जुड़े हैं। 44 जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क पहुंच चुका है, जिससे शहरी क्षेत्रों में एलपीजी पर निर्भरता कम होगी। जमाखोरी पर सख्ती, हजारों सिलेंडर जब्त जमाखोरी और अवैध डायवर्जन रोकने के लिए 33,117 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 12,701 सिलेंडर जब्त किए गए, 268 एफआईआर दर्ज हुईं और 22 गिरफ्तारियां की गईं। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई जारी है। सरकार ने खासकर सीमावर्ती जिलों सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती और लखीमपुर खीरी के लोगों से अपील की है कि वे घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवर पर विधवा भाभी के शोषण का आरोप:रायबरेली में एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कहा- देवर अब कर रहा दूसरी शादी
    Next Article
    गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग:इटावा में कचहरी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment