Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में सास ने गैस बचाने को कहा,बहू थाने पहुंची:लखनऊ के रिसॉर्ट में छापा, 88 सिलेंडर जब्त; कानपुर में एजेंसी पर हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। छठे दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कानपुर में कल्याणपुर में सुबह 9 बजे एक एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इधर, मैनपुरी में सास ने बहू से गैस का कम इस्तेमाल करने को कहा तो बहू थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा कि उसने टीवी पर देखा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। सास उसे परेशान करने के लिए किल्लत की बात कह रही है। उसे चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला घर में ही सुलझाने की सलाह दी। वहीं, लखनऊ के अभिनंदन रिसॉर्ट में जिला प्रशासन और सप्लाई विभाग ने शनिवार देर रात छापेमारी की। यहां से 88 गैस सिलेंडर बरामद किए। मामले में रिसॉर्ट मालिक समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। गोंडा में सपा नेता विनोद शुक्ला ने सिलेंडर और गैस पाइप नाले में डालकर प्रदर्शन किया। कहा- उनके घर मेहमान आए हैं। अब वे नाले की गैस से चाय बनाएंगे। उधर, योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद विभाग और जिला प्रशासन ने प्रदेश में 1,483 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की गईं। तस्वीरें देखिए... घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक कटौती, नई गाड़ी खरीदने पर भी रोक
    Next Article
    मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए इसलिए सपा बौखलाई:समाजवादियों का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment