Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में शियाओं का प्रदर्शन, खुद को जंजीरों से मारा:एसटी हसन बोले- होश न खोएं: लखनऊ में एक लाख लोग सड़क पर उतरे

    6 hours ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से नाराज शिया समुदाय यूपी में सड़कों पर उतर आया है। लखनऊ में रविवार रात करीब एक लाख शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। छोटा इमामबाड़ा में बड़ा इमामबाड़ा तक कैंडल मार्च निकाला। हाथों में खामेनेई का पोस्टर लेकर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई शहरों में अमेरिका का पुतला जलाया गया। बिजनौर और अमरोहा में भी शिया समुदाय ने जुलूस निकाला। मोहर्रम की तरह युवाओं और बच्चों ने खुद को जंजीरों से पीटा। मातम मनाया। प्रयागराज में महिलाओं ने कैंडिल मार्च निकाला। इससे पहले, रविवार सुबह खामेनेई की मौत की खबर मिलते ही मातम और आक्रोश का दौर शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि हमारे रहबर खामेनेई की शहादत खाली नहीं जाएगी। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने 3 दिन के शोक की घोषणा की। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। छोटा और बड़ा इमामबाड़ा 3 मार्च तक बंद रहेंगे। प्रदर्शनों पर लखनऊ में भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा- मैं ईरान संबंधी प्रदर्शनों की निंदा करता हूं। वहीं, मुरादाबाद के सपा नेता एसटी हसन ने कहा- जोश में होश नहीं खोना चाहिए। प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। सीएम योगी ने भी रविवार सुबह मीटिंग में अफसरों से सावधानी बरतने को कहा है। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें... आज के प्रदर्शन के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी मिसाइल ने इजराइल के 10 रॉकेटों को छकाया...VIDEO:कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, हवा में आग लगी, पायलट ने इजेक्ट किया
    Next Article
    अबीर-गुलाल से सराबोर विदेशी महिलाएं झूम के नाचीं:ब्रज में देवकीनंदन महराज ने हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग बरसाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment