Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में वॉट्सएप ग्रुप पर हत्या-लूट की प्लानिंग:₹500 में हाथ-पैर तोड़ रहे; 'कटरा गैंग' ने होटल कारोबारी के बेटे का मर्डर किया

    5 hours ago

    1

    0

    29 मई की रात गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की प्लानिंग वॉट्सएप ग्रुप ‘कटरा गैंग’ पर हुई। कैसे मारना है, कितनी गोली मारनी है, कौन सा हथियार इस्तेमाल करना है, सब पहले से ही साफ था। यूपी में ये पहला मामला नहीं है। महाराजगंज, बलिया, उन्नाव समेत यूपी के कई जिलों में अपराधी इसी तरह वॉट्सएप ग्रुप बनाकर वारदात कर रहे हैं। किसी से वसूली करनी होती है, किसी को पीटना होता है या फिर हत्या करनी होती है, इसकी प्लानिंग वॉट्सएप ग्रुप में ही होती है। ये ग्रुप प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गए हैं। पढ़िए रिपोर्ट… खुद को ‘किंग ऑफ गाजीपुर’ कहता था आरोपी गाजीपुर में आलोक राय का लग्जरी होटल है। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए होगी। आलोक के बेटे विनीत इसे देखते थे। 29 मई की रात करीब 11 बजे 2 बाइकों से 4 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बाहर खड़े गार्ड शंभू से कहा कि 16 बोतल बियर चाहिए। शंभू ने कहा मिल जाएगी। इसके बाद 8 बोतल बियर ली। तभी विनीत घर जाने के लिए बाहर निकले। गाड़ी की तरफ जाते समय चारों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पहली गोली हाथ में लगी तो विनीत भागे। इसके बाद दूसरी गोली कमर पर लगी और विनीत गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने दो गोलियां उनके सीने में मारीं। विनीत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हत्या में शामिल चारों बदमाश शंकर पांडेय, कमलेश चौधरी, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी फरार हैं। शंकर पांडेय मुख्य आरोपी है। ₹1 करोड़ की फिरौती के लिए जान ले ली विनीत के पिता आलोक के मुताबिक, आरोपी पिछले 2 सालों से धमकी दे रहा था। गुंडा टैक्स मांगता था। कहता था- 20 करोड़ का होटल है, 1 करोड़ रुपए दो। होटल में कई बार तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के बारे में कई अहम चीजें सामने आई हैं। शंकर ने कटरा नाम से गैंग बना रखी थी। इसका वॉट्सएप ग्रुप भी बनाया था। ग्रुप में आपराधिक काम करने वाले सभी साथी शामिल थे। ये लोग सोशल मीडिया पर अपनी पहचान ‘किंग ऑफ गाजीपुर’ के रूप में रखते थे। शंकर खुद को ‘बाहुबली’ कहता था। आलोक राय का आरोप है कि कटरा गैंग ने पिछले दो साल में कई घटनाओं को अंजाम दिया है- 500 रुपए में हाथ-पैर तोड़ने की सुपारी गाजीपुर के ही पड़ोस में बलिया जिला है। यहां के बेल्थरारोड इलाके का पिन कोड 221715 है। इसी पिन कोड पर कुछ उपद्रवी लड़कों ने गैंग बना ली। गैंग का वॉट्सएप ग्रुप बनाया। उस ग्रुप में 500 रुपए में हाथ-पैर तोड़ने जैसी बातें होने लगीं। इस गैंग के लोग अक्सर अपराध को अंजाम देते थे। मारपीट और लूट जैसे अपराधों पर इन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल जाता था। धीरे-धीरे इस ग्रुप में 70 से ज्यादा लड़के शामिल हो गए और अपराध को अंजाम देने लगे। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि गैंग दो गुटों में बंट गया था। आयुष दूसरे गुट में था। अक्टूबर, 2025 में विवाद हुआ था। इसके बाद आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में रॉबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। घटना को 6 महीने बीत गए। अब इस ग्रुप से जुड़ा कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आता। गैंगवार के बाद 28 बदमाश गिरफ्तार गोरखपुर-महराजगंज बॉर्डर इलाके में पिछले साल AK-47 गैंग और रेड गैंग सामने आई थीं। इनके वॉट्सएप ग्रुप बने। उसी ग्रुप में ये डराने, धमकाने और पीटने की सुपारी लेते। फिर हथियार लेकर निकल जाते थे। ग्रुप में कई ऐसी बाइक मिलीं, जिसमें आगे AK-47 लिखा होता और बंदूक का लोगो लगा होता था। 27 अक्टूबर, 2025 को AK-47 और रेड गैंग के बीच विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। पहले हाथ-पैर चले, इसके बाद लाठी डंडे। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लड़के आए और फायरिंग की। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। 6 लड़के बुरी तरह से घायल हुए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले थाना प्रभारी और 4 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया। इसके बाद 28 लड़कों को गिरफ्तार किया गया। इसमें कई नाबालिग थे। पुलिस ने 10 आरोपी लड़कों की परेड करवाई। ये सभी लंगड़ाते हुए नजर आए थे। 18 से 22 साल के लड़के अपराध में शामिल गोरखपुर में कोरोना के वक्त महाकाल और गुंडा नाम से ग्रुप बने। 18 से 22 साल के लड़के इससे जुड़े। 2023-2024 में इसके 6 से ज्यादा लड़के गिरफ्तार हुए। ये वॉट्सएप ग्रुप में मारपीट और लूट की प्लानिंग करते थे। प्लानिंग के बाद उसे अंजाम देते और खुद को माफिया जैसा बताते थे। पुलिस ने 6 लड़कों को गिरफ्तार किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनके लूट और मारपीट के बारे में बताया था। ये वॉट्सएप ग्रुप 2020 में उस वक्त चर्चा में आया था, जब महाकाल ग्रुप के कुछ लड़कों का महादेव ग्रुप के लड़कों से विवाद हो गया। इसके बाद महादेव ग्रुप के दो लड़कों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए दोनों लड़के चचेरे भाई थे। इस हत्याकांड में 9 लड़के जेल गए। जब जमानत पर बाहर आए तो फिर से ग्रुप बनाकर एक्टिव हो गए। हालांकि, अभी इस तरह के सभी ग्रुप्स बंद हैं। पुलिस लगातार नजर भी रख रही है। कन्नौज में बिच्छू गैंग तो औरैया में बॉस गैंग बने कन्नौज में 2 साल पहले बिच्छू गैंग एक्टिव था। ये नए लड़कों का एक ग्रुप था, जो भौकाल जमाते थे। इस गैंग के लड़के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इंदुईयागंज के एक स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचे। वहां विवाद हो गया। इन लड़कों ने लाठी-डंडो से जमकर मारपीट की। अकबरपुर के अरबाज की मौत हो गई। इसके बाद बिच्छू गैंग के 15 लड़कों के खिलाफ FIR हुई। इसी तरह औरैया में पिछले दिनों माड़ा गैंग और बॉस गैंग सामने आई थी। ये हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। बलिया में 221715 गैंग के अलावा त्रिशूल, चोटी और चिंगारी गैंग भी एक्टिव रही। हालांकि इन गैंग्स का किसी हत्या में नाम नहीं आया। ज्यादातर वॉट्सएप आधारित गैंग्स में लड़कों की उम्र बहुत कम होती है। पूर्व डीजीपी बोले- ये लड़के खुद को माफिया दिखाना चाहते हैं यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह कहते हैं, ‘ये कोई नई बात नहीं है। वॉट्सएप तो कम्युनिकेशन का जरिया है। असली मामला तो वे लड़के हैं, जो इस तरह की हिम्मत के साथ अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ये किसी न किसी से प्रेरित होते हैं। तभी सोशल मीडिया पर खुद को बाहुबली, किंग, माफिया, गैंगस्टर तक लिख देते हैं।’ लड़के चाहते हैं कि लोग डरें, इसलिए अपराध कर रहे वॉट्सएप पर गैंग बनाकर अपराध को अंजाम देने वाले इन लड़कों की उम्र 16 से लेकर 22-23 साल के बीच नजर आती है। आखिर इतनी कम उम्र में ये अपराधी क्यों बन रहे, इस सवाल को लेकर दैनिक भास्कर ने साइकोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा मिश्रा से बात की। वे कहते हैं, ‘आप इस तरह के अपराध में जिन लड़कों को देख रहे हैं, उनका परिवार भी उसी तरह से मिलेगा। मतलब माता-पिता एंटी-सोशल होंगे। लड़ाई-झगड़ा करते होंगे। इसी चीज का असर लड़कों पर पड़ता है। कई बार लड़के ऐसे लोगों के साथी बन जाते हैं, जो दिखावटी होते हैं। नशेबाजी करते हैं। इसका असर ये पड़ता है कि धीरे-धीरे अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए अपराध करने लगते हैं।’ --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति होटल कारोबारी के बेटे की हत्या, 4 गोलियां मारीं:गाजीपुर में पिता बोले- एक करोड़ टैक्स देता हूं, फिर भी परिवार सुरक्षित नहीं गाजीपुर में करोड़पति होटल कारोबारी के 29 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात 4 नकाबपोश बदमाशों ने होटल के गेट पर घेरकर चार गोलियां मारीं। चारों बदमाश 2 बाइक से बियर लेने के बहाने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंदजी से मिलने के लिए पथरीले रास्ते पर चले विराट-अनुष्का:माथे पर टीका, चेहरे पर सुकून और राधा-कृष्णा की भक्ति; VIDEO
    Next Article
    'कितने असद को मारेगे, हमारे भी हथियार हैं तैयार':सूर्या हत्याकांड के बाद मेरठ में भड़काऊ पोस्ट, गिरफ्तार होते ही कान पकड़कर गिड़गिड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment