Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कितने असद को मारेगे, हमारे भी हथियार हैं तैयार':सूर्या हत्याकांड के बाद मेरठ में भड़काऊ पोस्ट, गिरफ्तार होते ही कान पकड़कर गिड़गिड़ाया

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड को लेकर जहां पूरे क्षेत्र में चौतरफा निंदा हो रही है, वहीं कुछ लोग इस घटना के सहारे माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो महज 14 सेकेंड का है, जिसमें शुरुआत में पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित गीत “आरंभ है प्रचंड” की पंक्तियां सुनाई देती हैं। वीडियो में गाजियाबाद में मारे गए सूर्या की तस्वीर के साथ आरोपी असद की फोटो भी दिखाई गई है। साथ ही एक अन्य फ्रेम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी नजर आती है। “हो गया एनकाउंटर, थैंक यू योगी जी” जैसे संदेश वीडियो के अलग-अलग हिस्सों में भड़काऊ और आपत्तिजनक टेक्स्ट भी लिखा हुआ है। इसमें सबसे पहले लिखा दिखाई देता है-“हो गया एनकाउंटर”, उसके बाद “थैंक यू योगी जी” और फिर “मिल गया इंसाफ” जैसे संदेश शामिल हैं। इसके बाद वीडियो का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो जाता है। वीडियो में एक युवक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने तेजी से चलता दिखाई देता है। बैकग्राउंड में नसीरुद्दीन शाह का एक डायलॉग भी चलता है—“रास्ते में जो भी आएगा, उसकी भी जुबान बंद करनी होगी, रुपयों से नहीं तो गोली से।” इसके बाद वह युवक हाथ में छुरा लेकर उसे धार लगाते हुए दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि यह वीडियो ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हरिनगर अंगूर वाली गली निवासी अमन पुत्र अशरफ का है, जिसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने में कान पकड़कर मांगी माफी गिरफ्तारी के बाद अमन को ब्रह्मपुरी पुलिस थाने लाया गया, जहां वह हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की और बाद में उसका जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान वह कान पकड़कर चलता दिखाई दिया, जबकि दो पुलिसकर्मी उसे दोनों तरफ से पकड़े हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में वॉट्सएप ग्रुप पर हत्या-लूट की प्लानिंग:₹500 में हाथ-पैर तोड़ रहे; 'कटरा गैंग' ने होटल कारोबारी के बेटे का मर्डर किया
    Next Article
    'आतंकियों के लिए माला लेकर नहीं खड़े हो सकते':बुलडोजर एक्शन पर बोले मंत्री मनोज पांडेय; बताया- क्यों अखिलेश को छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment